सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में वीकेंड का वार में सूर्यवंशी की टीम फिल्म का प्रमोशन करती नजर आएगी. रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ होस्ट सलमान खान संग स्टेज शेयर करेंगे. शो में ढेर सारी मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा.
कटरीना ने सलमान खान पर लगाए ये इल्जाम
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें सूर्यवंशी की टीम सलमान खान पर जुर्म का इल्जाम लगा रही है. कटरीना कैफ ने सलमान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कभी कोरियोग्राफर का दिया डांस स्टेप फॉलो नहीं करते. सलमान खान ने अपने इस जुर्म को कबूला. इसकी सजा भी सलमान खान को सुनाई गई.
उन्हें 30 सेकंड तक कटरीना कैफ की आंखों में आंखें डालकर उनकी तारीफ करनी थी. इसके बाद सलमान ने कटरीना की तारीफ में कहा कि वो सुशील, सुंदर, नेक और पाकीजा हैं.
कटरीना कैफ ने दूसरा जुर्म सलमान खान पर लगाते हुए कहा कि वे काफी सीरियस रहते हैं. सजा के तौर पर सलमान खान को कटरीना कैफ के जोक पर हंसना था. सूर्यवंशी फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है. मूवी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं. फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है.
हेल्थ चेकअप, काउंसलिंग, डाइट...आर्यन खान के लिए शाहरुख-गौरी ने तैयार किया खास रूटीन!
वहीं वीकेंड का वार की बात करें तो सलमान खान शो में शमिता शेट्टी की क्लास लगाते दिखेंगे. खुद का बचाव करते हुए शमिता काफी रूड हो जाती हैं. जिससे सलमान खान अपसेट दिखे. उन्होंने शमिता शेट्टी को फटकार लगाई. कहा कि मुझे बात करने की जरूरत नहीं है. मैं चाहूं तो शो में आकर चुप रहूं और चला जाऊं. आऊं ही नहीं. वीकेंड का वार में और किसकी क्लास लगती है ये देखना मजेदार होगा.