कपिल शर्मा के चुटीले अंदाज सभी को खूब हंसाते हैं और अपने इसी हुनर की बदौलत वह बाकी सब कॉमेडियन पर भारी भी पड़े. लेकिन अब दूसरे उन पर भारी पड़ रहे हैं.
हाल में आई इस साल के 27वें हफ्ते की Barc Ratings देखेंगे तो चौंक जाएंगे. क्योंकि इसमें 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' टॉप 5 में शामिल होने वाला इकलौता नॉन-फिक्शन शो है और 'द कपिल शर्मा शो' इस लिस्ट में शामिल नहीं है.
टीवी के लेटेस्ट टॉप 5 शोज (Rural+Urban areas) की यह रही लिस्ट...
- नंबर 5: ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस शो के साथ दर्शकों का कुछ गहरा ही रिश्ता बन गया है. तभी तो लीप और कई बार खिंचे हुए सीन के बावजूद
यह शो इस रेटिंग में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है.
- नंबर 4: कॉमेडी नाइट्स लाइव
इस शो को लेकर हाल में काफी विवाद हुए हैं. कुछ दिन पहले खबर थी कि टीवी की एक सीनियर एक्ट्रेस यूनिट से
नाराज होकर सेट छोड़ कर चली गईं. बावजूद इसके यह इस लिस्ट में आया है. देखते हैं, अपनी इस
पोजिशन को यह कितना बरकरार रख पाता है.
- नंबर 3: ये हैं मोहब्बतें
शायद दर्शकों को को असल जिंदगी में दुल्हन बनते देखने का ज्यादा क्रेज था. तभी अमूमन टॉप पर
रहने वाला यह सीरियल इस बार में नंबर 3 पर है. 
- नंबर 2: जोधा अकबर
जी अनमोल पर प्रसारित हो रहे दूसरी पारी में भी बहुत है. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इसे बहुत
देखा जाता है.
- नंबर 1: कुमकुम भाग्य

की दिलचस्प लव स्टोरी में दर्शक पूरी तरह डूबे हैं. भले ही शो खींचने के चक्कर में स्क्रिप्ट में बहुत
लोचे हैं, लेकिन लीड एक्टर्स की कैमिस्ट्री टीवी फैन्स को इससे अच्छी तरह बांधे हुए है.