scorecardresearch
 

डिप्रेशन से जूझ चुके कपिल शर्मा, बोले- भला हो मीडिया का जो इस बात को लिखा

टीवी की दुनिया के कपिल शर्मा सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स में से एक हैं. उनकी रीच केवल एक मीडियम तक ही सीमित नहीं रही. इन्होंने टीवी के साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया. इसके अलावा यह ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह साल 2017-18 में डिप्रेशन का शिकार हुए थे, जिसकी जानकारी उन्हें मीडिया में आई रिपोर्ट्स से मिली थी.

Advertisement
X
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कपिल शर्मा हो चुके हैं डिप्रेशन का शिकार
  • मीडिया रिपोर्ट्स से चला था पता
  • पत्नी गिन्नी ने दिया साथ

टीवी की दुनिया के कपिल शर्मा सबसे पॉपुलर कॉमेडियन्स में से एक हैं. उनकी रीच केवल एक मीडियम तक ही सीमित नहीं रही. इन्होंने टीवी के साथ फिल्मों  में भी हाथ आजमाया. इसके अलावा यह ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह साल 2017-18 में डिप्रेशन का शिकार हुए थे, जिसकी जानकारी उन्हें मीडिया में आई रिपोर्ट्स से मिली थी. अगर मीडिया में यह बात न लिखी जाती तो शायद कपिल को पता ही नहीं चलता कि वह डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं. 

कपिल शर्मा ने कही यह बात
कपिल शर्मा ने कहा, "उस समय, आपको अपने आसपास की सभी चीजें निगेटिव लगती हैं. आपको महसूस होता ही नहीं कि कुछ बदलाव होगा. मैं नहीं जानता कि इस दौरान आपके दिमाग से किस तरह का कैमिकल निकलता है जो आपको पॉजिटिव सोचने की ओर लेकर ही नहीं जाता. उस समय मेरे परिवार ने मुझे संभाला, खासकर मेरी पत्नी गिन्नी ने. वह जानती थी कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है जो कोई और नहीं जानता था."

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल ने आगे कहा कि मेरी मम्मी दिमागी परेशानी और डिप्रेशन के बारे में कुछ नहीं जानती थीं. वह एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं. केवल वही नहीं, मैं भी इसके बारे में बहुत ज्यादा कुछ नहीं जानता था. पेपर वालों का भला हो, जिन्होंने लिखा, कपिल शर्मा हुए डिप्रेशन का शिकार. मुझे पता चला, अच्छा, यह है मुझे.

Advertisement

कपिल शर्मा शो के एपिसोड में शराब पीकर एक्ट करता दिखा कैरेक्टर! FIR कराने की मांग

मालूम हो कि 'द कप‍िल शर्मा शो' के जर‍िए लोगों को हंसाने वाले कॉमेड‍ियन कप‍िल शर्मा आज एक बड़ा नाम हैं. कप‍िल ने 2016 में अपना खुद का शो 'द कपिल शर्मा शो' लॉन्च किया था. इस शो ने कप‍िल को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई, लेक‍िन एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें शो बंद करना पड़ा था. उस समय उन्हें उनकी पत्नी गिन्नी का साथ मिला.

 

Advertisement
Advertisement