scorecardresearch
 

एकता कपूर ने साक्षी तंवर को दी जन्मदिन की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की पुरानी तस्वीर

कहानी घर-घर की फेम 'साक्षी तंवर' का आज जन्मदिन है. उनको सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही है. उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी बधाइयां दे रहे हैं. जिसमें प्रोडूसर एकता कपूर का नाम भी शामिल है.

Advertisement
X
साक्षी तंवर
साक्षी तंवर

कहानी घर-घर की फेम साक्षी तंवर का आज जन्मदिन है. उनको सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां भी मिल रही है. उनके फैंस के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स भी बधाइयां दे रहे हैं. जिसमें प्रोडूसर एकता कपूर का नाम भी शामिल है. एकता कपूर ने साक्षी को बेहद ही अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें एकता के साथ साक्षी भी नजर आ रही हैं. एकता की इस तस्वीर पर दोनों के फैंस खूब लाइक्स दे रहे हैं और साथ में अपनी प्रतिक्रियां भी. 

देखें: आजतक LIVE TV

एकता ने जो तस्वीर शेयर की है वो 2019 में हुए एक इवेंट की है. तस्वीर में आप देख सकते हैं जहां साक्षी साड़ी में सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं एकता कपूर वन पीस में काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं. एकता ने तस्वीर शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा "जन्मदिन मुबारक हो. ये तस्वीर 16 अगस्त 2019 को ली गई थी, जो हमारी दोस्ती को दर्शाती है"  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

साक्षी और एकता की दोस्ती को 20 साल से ज्यादा हो गए हैं. उन्होंने कई सीरियल में एक साथ काम किया है. अपने काम के साथ-साथ दोनों ने अपनी दोस्ती को भी बरकरार रखा. बता दें दोनों ने शो 'कहानी घर-घर की' से एक साथ काम कि शुरुआत की थी. दोनों अकसर एक साथ घूमना पसंद करते हैं और साथ में कुछ क्वालिटी टाइम भी बिताते हैं. इतनी पुरानी दोस्ती से साफ पता लगता है कि दोनों ही एक दूसरे के लिए काफी स्पेशल होंगे. 

Advertisement

साक्षी 22 साल से टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा हैं, और इंडस्ट्री में सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में अपना शानदार किरदार निभाया. साक्षी ने सीरियल के अलावा बॉलीवुड में आई 2016 की दंगल में भी बेहतरीन किरदार निभाया. जिसमें उन्होंने आमिर खान की पत्नी का रोल प्ले किया था. साक्षी कई वेब सीरीज में भी देखने को मिलीं. जैसे करले तू भी मोहब्बत, द फाइनल कॉल और मिशन ओवर मार्स. बता दें साक्षी का शो "बड़े अच्छे लगते है" भी काफी चला. इस शो में साक्षी के साथ राम कपूर नजर आए थे. 

 

Advertisement
Advertisement