scorecardresearch
 

पति राजीव से दूर दो कमरे के घर में रह रहीं चारु असोपा, दिया हाउस टूर, बोलीं- छोटा है लेकिन...

चारु असोपा ने पति राजीव सेन का घर छोड़ अपने लिए एक अलग अपार्टमेंट ले लिया है. इस घर में एक्ट्रेस अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं. अपने इस छोटे-से आशियाने का टूर भी अब चारु ने दिया है. चारु का कहना है कि ये घर छोटा है, लेकिन उनके और उनकी बेटी के लिए काफी है.

Advertisement
X
चारु असोपा और उनकी बेटी जियाना
चारु असोपा और उनकी बेटी जियाना

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा की शादीशुदा जिंदगी में तूफान खड़ा हो रखा है. दोनों की शादी शुरू से ही मुश्किलों से भरी हुई है. कभी दोनों साथ आते हैं तो कभी तलाक लेने का ऐलान कर देते हैं. इन दिनों दोनों के बीच लड़ाई चल रही है. ये लड़ाई मीडिया में भी छाई हुई है. दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और भला-बुरा कह रहे हैं. नौबत तलाक तक पहुंच ही गई है. इस बीच चारु ने राजीव का घर छोड़ दिया है.

चारु ने दिया घर का टूर

चारु असोपा ने पति राजीव सेन का घर छोड़ अपने लिए एक अलग अपार्टमेंट ले लिया है. इस घर में एक्ट्रेस अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं. अपने इस छोटे-से आशियाने का टूर भी अब चारु ने दिया है. उन्होंने अपने इस दो कमरे के मकान को फैंस को अंदर से दिखाया है. साथ ही बताया है कि वह इस घर में कैसे रह रही हैं. चारु का कहना है कि ये घर छोटा है, लेकिन उनके और उनकी बेटी के लिए काफी है.

चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना लेटेस्ट व्लॉग वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं कि फैंस उनका घर देखना चाह रहे थे. चाहने वालों की डिमांड पर अब चारु, उन्हें अपना घर दिखा रही हैं. घर का टूर देते हुए चारु ने दिखाया कि उनके घर में एक लिविंग रूम और एक बेडरूम हैं. इसके साथ एक किचन और दो बाथरूम हैं. इन दोनों कमरों के साथ बालकनी लगी है, जहां से धूप सीधे घर के अंदर आती है. 

Advertisement

चारु ने दिखाया कि हॉल को उन्होंने बेटी जियाना के खेलने का कमरा बना दिया है. यहां जमीन पर गद्दे डालकर वह खिलौनों के साथ खेला करती हैं. इस कमरे से बालकनी लगी है. बालकनी के पास ही चारु ने सोफा डाला हुआ है. ये जगह एक्ट्रेस का अपना फेवरेट स्पेस है.

एक्ट्रेस ने अपने किचन में ही छोटा-सा मंदिर बना रखा है. इसमें उनके लड्डू गोपाल और बाकी भगवान हैं. चारु असोपा ने कहा कि उन्होंने मंदिर को किचन में इसलिए रखा है, क्योंकि कहते हैं कि किचन घर का सबसे शुद्ध एरिया होता है. इसी के साथ उन्होंने अपना और जियाना का बेडरूम भी दिखाया. इसके अलावा चारु ने अपने घर में काम करने वाली लड़कियों से भी फैंस मिलवाया, जो उनके घर और उनकी बेटी जियाना को संभालती हैं.  

तूफान से घिरी है पर्सनल लाइफ 

साल 2019 में चारु असोपा और राजीव से की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों के रिश्ते में तनाव होने लगा. कपल ने तलाक का फैसला लिया था, जिसे इस साल गणेश चतुर्थी के बाद बदल दिया गया. अब एक बार फिर दोनों तलाक लेने जा रहे हैं. इस बार बातें ज्यादा गंभीर हैं, क्योंकि चारु ने राजीव पर उनसे बेवफाई और मारपीट के इल्जाम लगा दिए हैं. राजीव सेन ने इन इल्जामों को खारिज भी किया है. दोनों ही मीडिया के जरिए एक दूसरे से झगड़ा करने में लगे हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement