बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. शो 24/7 लाइव है. इस बार शो में कई फेमस चेहरों को लिया गया है. हर बार मेकर्स की कोशिश ये ही होती है ज्यादा से ज्यादा पॉपुलर चेहरों को लाया जाए ताकि ऑडियंश जल्दी कनेक्ट कर सके. फैंस और स्टार्स के इस कनेक्शन को देखते हुए बिग बॉस के मेकर्स केवल हिंदी बेल्ट के स्टार्स ही नहीं बल्कि पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स को भी शो में लाया जाता है. ताकि रीजनल ऑडियंश को भी शो से कनेक्ट किया जा सके और टीआरपी में इजाफा हो.
पिछले दो-तीन सीजन से देखने को मिल रहा है कि मेकर्स पंजाबी सिंगर्स को शो में ले रहे हैं. इस बार भी मिलिंद गाबा ने शो में एंट्री ली है. शो में नेहा भसीन के साथ मिलिंद गाबा का कनेक्शन है. मिलिंद पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर हैं. हैं उनके गाने बहुत हिट होते हैं. जून महीने में मिलिंद गाबा का निक्की तंबोली संग शांति नाम का गाना आया था, जिसे फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दिया था.
शहनाज गिल
शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में देखा गया था. शहनाज गिल को पंजाबी की कटरीना कैफ कहा जाता है. बिग बॉस ने तो उनकी जिंदगी ही बदल दी. शो से वो इतनी फेमस हो गई कि आज हर किसी जुबां पर उनका नाम हैं. शो में सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की क्यूट केमिस्ट्री और शहनाज के चुलबुले अंदाज ने फैंस का दिल जीता था. शहनाज बिग बॉस में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक थी. बिग बॉस के बाद शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा में रहा. शहनाज गिल बॉलीवुड के पॉपुलर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए भी फोटोशूट कर चुकी हैं. उनके सितारे बुलंदियों पर हैं.
वरुण सूद संग रिलेशन में हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट दिव्या, शादी-बच्चों की प्लानिंग पर ये कहा
हिमांशी खुराना
हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. हिमांशी की स्वीट सी आवाज फैंस के दिल को छू गई थी. शहनाज जितनी तो नहीं लेकिन हिमांशी को भी शो से खूब नेम-फेम मिला. बीबी13 के रनरअप आसिम रियाज के साथ उनका अफेयर भी सुर्खियों में था. शो में उनकी जर्नी ज्यादा लंबी नहीं रही थी. हिमांशी खुराना भी पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. आसिम संग उनका रिलेशन लाइमलाइट में रहता है.
खतरों के खिलाड़ी 11: आस्था गिल के एविक्शन से दुखीं रश्मि देसाई रो पड़ीं
सारा गुरपाल
सारा गुरपाल जब शो में आई थीं, तो लगा था कि वो भी शहनाज की तरह कुछ धमाल करेंगी. उनकी पर्सनालिटी फैंस को इम्प्रेस करेगी, लेकिन सारा बिग बॉस 14 की सबसे पहले नॉमिनेट होने वाली कंटेस्टेंट बन गईं. सारा गुरपाल को ऑडियंस ने वोटआउट नहीं किया था. बल्कि, सारा के एलिमिनेशन का निर्णय बिग बॉस ने सीनियर्स हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के हाथ में दिया था. बिग बॉस ने कहा था पहला एलिमिनेशन उन्हें करना है. सीनियर्स को सारा गुरपाल कमजोर लगीं, तो उन्होंने सारा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया.