यह प्यार नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूबकर जाना है....यह डायलॉग तो आपने कई फिल्मों में सुना होगा. लेकिन बिग बॉस 15 के लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर यह पूरी तरह से सूट करता है. तेजस्वी और करण का लव-हेट रिलेशनशिप अब फैंस को बोरिंग लगने लगा है. दोनों हर रोज, हर टास्क में पहले एक दूसरे से लड़ते हैं और फिर रात में फिर से पैचअप कर लेते हैं. अब एक बार फिर शो में तेजस्वी और करण की हाईवोल्टेज लड़ाई देखने को मिलेगी.
फिर हुई तेजस्वी और करण की लड़ाई
शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो में तेजस्वी और करण बुरी तरह एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीते दिन के एपिसोड में जब शमिता और प्रतीक के बीच टिकट-टू-फिनाले टास्क हुआ तो तेजस्वी करण से कहती नजर आई थीं कि वो जानकर शमिता को जीताना चाहते हैं. यह बात करण को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और अब कमिंग एपिसोड में दोनों एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखेंगे.
Sunny Kaushal के स्टाइलिश लुक से इंप्रेस हुईं भाभी Katrina Kaif, फोटो पर दिया खास रिएक्शन
प्रोमो में करण तेजस्वी से कहते हुए नजर आ रहे हैं- तू जो हरकते करती है ना पूरी दुनिया देख रही है. इसपर तेजस्वी कहती हैं- मैंने एक लाइन बोली, उसपर इतनी जली तेरी. इसपर करण पलटवार करते हुए कहते हैं- अपने गिरेबान में पहले झाकों. कुछ भी बकवास करने से पहले सोचा कर. करण आगे कहते हैं- अपनी शक्ल देख. तू यहां पर कुछ भी नहीं है.
फूट-फूटकर रोईं तेजस्वी
करण की तीखी बातें सुनकर तेजस्वी रोते हुए कहती हैं- कोई मेरा सगा नहीं है यहां पर. इस पर करण कहते हैं- तेरा सगा कौन है तू यह भी नहीं डिसाइड कर पाई आज तक. करण कुंद्रा से लड़ाई के बाद तेजस्वी बेडरूम में फूट-फूटकर रोती हैं और निशांत और प्रतीक से रोते हुए कहती हैं- कौन अपनी गर्लफ्रेंड से इस तरह बात करता है. बस बहुत हो गया.
अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या करण और तेजस्वी का रिश्ता बिग बॉस शो के साथ ही खत्म हो जाएगा या फिर दोनों अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करके फिर से एक हो जाएंगे.