scorecardresearch
 

Bigg Boss 15, 26 Jan 2022, Written Updates: Karan Kundrra की मसाज करने पर भड़की तेजस्वी ने शमिता को कहा 'आंटी', फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 15 Updates: टास्क में शमिता का करण के नजदीक जाना तेजस्वी को बिल्कुल पसंद नहीं आया और तेजस्वी ने शमिता को आंटी कह दिया. आइए जानते हैं बीते एपिसोड में और क्या-क्या खास हुआ. 

Advertisement
X
तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी
तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • शमिता और तेजस्वी की हुई लड़ाई
  • फूट-फूटकर रोईं शमिता
  • कम स्कोर मिलने पर राखी को लगा डर

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अब बस चंद दिन ही बाकी हैं. लेकिन आखिरी हफ्ते में भी मेकर्स शो को स्पाइसी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शो में लाइव ऑडियंस कंटेस्टेंट्स को जज करके उन्हें पॉइंट्स दे रही है. वहीं, बीते दिन के एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर से भिड़ती हुई नजर आईं. टास्क में शमिता का करण के नजदीक जाना तेजस्वी को बिल्कुल पसंद नहीं आया और तेजस्वी ने शमिता को आंटी कह दिया. आइए जानते हैं बीते एपिसोड में और क्या-क्या खास हुआ. 

- कंटेस्टेंट्स को जज कर रही लाइव ऑडियंस
शो के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया है. इस टास्क में कंटेस्टेंट्स बारी-बारी से होटल स्टाफ की भूमिका निभाकर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं और ऑडियंस उनके लिए लाइव वोटिंग कर रही है. 

- तेजस्वी ने शमिता को कहा आंटी
पहले राउंड में तेजस्वी और शमिता होटल स्टाफ बनती हैं. करण कुंद्रा तेजस्वी से मसाज करवाते हैं, लेकिन उन्हें तेजस्वी की मसाज पसंद नहीं आती. तब करण शमिता को मसाज देने के लिए बुलाते हैं. शमिता टास्क एंटरटेनिंग बनाने के लिए करण की बैक पर बैठकर उन्हें मसाज देती हैं. लेकिन तेजस्वी ये देखकर भड़क जाती हैं और शमिता का पैर खींचकर उन्हें नीचे गीरा देती हैं. इसके बाद तेजस्वी शमिता को इनसिक्योर आंटी कहकर उनका मजाक उड़ाती हैं. 

Advertisement

- शमिता और तेजस्वी के बीच हुई लड़ाई
राउंड खत्म होने के बाद शमिता तेजस्वी की हरकत पर उन्हें खरी-खोटी सुनाती हैं. शमिता काफी गुस्सा हो जाती हैं और जमकर तेजस्वी को फटकार लगाती हैं. 


इन हिट शोज का रीमेक बना 'सिरदर्द', न मिली TRP, न ऑडियंस, हुए ऑफएयर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Happy Birthday Bobby Deol: इन फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद थे बॉबी, रिजेक्ट न करते तो होते बड़े सुपरस्टार! 

- बाथरूम में लॉक हुईं शमिता
तेजस्वी को खरी खोटी सुनाने के बाद शमिता रश्मि से कहती हैं कि हर कोई उनपर पर्सनल अटैक करता है और अब उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है. इसके बाद शमिता खुद को बाथरूम में लॉक कर लेती हैं और खूब रोती हैं. 

- कम स्कोर मिलने पर राखी को लगा डर
टास्क में शमिता अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं. उन्होंने निशांत के साथ काफी धमादेकार डांस किया और टास्क को खूब एंटरटेनिंग भी बनाया. वहीं, दूसरी ओर राखी सावंत टास्क में काफी डरी हुई नजर आईं. उन्होंने कहा की उन्हें ऑडियंस वोट्स नहीं कर रही है. 

- कम स्कोर मिलने पर शमिता को हुआ दुख
टास्क में शमिता ने काफी अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन ऑडियंस ने उन्हें काफी कम नंबर्स दिए. कम स्कोर मिलने पर शमिता काफी दुखी नजर आईं और खूब रोईं. शमिता ने कहा कि उन्होंने इतना कुछ किया है शो में लेकिन फिर भी उनकी जर्नी को ऑडियंस का प्यार नहीं मिल रहा है. 
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement