scorecardresearch
 
BIGG BOSS: लव त्यागी नहीं हितेन तेजवानी भी हो सकते हैं घर से बाहर

बिग बॉस 11 में इस हफ्ते हितेन तेजवानी, शिल्पा शिंदे, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेटेड हैं. चारों काफी  मजबूत हैं.में से सबसे ज्यादा कमजोर लव को समझा जा रहा है. कई लोग यह मान भी रहे हैं कि लव ही इस हफ्ते घर से बाहर जाएंगे.  रविवार को 'वीकेंड के वार' में घर से बाहर जाने वाले का नाम जरूर चौंका सकता है.

Advertisement
X
लव त्यागी, हितेन तेजवानी, शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा

लव को खेल की शुरुआत से ही कमजोर माना जा रहा है, लेकिन उनकी किस्मत इतनी अच्छी है कि वो हमेशा बचते आए हैं. हो सकता है इस हफ्ते भी वो बच जाएं. दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में घर से बाहर जाने वालों में हितेन तेजवानी और दूसरे नाम भी सामने आ रहे हैं.

दो हफ्ते पहले के नॉमिनेशन में पुनीश और बंदगी के साथ लव नॉमिनेटेड थे. सबको लग रहा था कि लव बाहर जाएंगे, लेकिन उस हफ्ते बंदगी एलिमिनेट हो गई थीं.

Advertisement

रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं और सबसे कम वोट्स हितेन को मिले हैं. रविवार को ही पता चलेगा कि आखिर इस हफ्ते घर से कौन बाहर होगा.

बिग बॉस के घर में सलमान के बर्थडे की तैयारी

आपको बता दें कि सलमान का बर्थडे 27 दिसंबर है. हालांकि वो अपने बर्थडे पर इंडिया में नहीं होंगे. उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं. इस मौके पर सलमान के लिए शो पर कुछ खास होने वाला है. आ रही खबरों के मुताबिक इस वीकेंड के वार में एक्ट्रेस मौनी राय की एंट्री होने वाली है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement