scorecardresearch
 

मनवीर गुर्जर के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं.

Advertisement
X
मनवीर गुर्जर
मनवीर गुर्जर

'बिग बॉस 10' के विनर मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई थी. लगता है उनकी ये ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है.

मनवीर फिलहाल स्पेन में 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे हैं. डीएनए से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, मुझे बहुत सारे फिल्म के ऑफर्स मिले हैं. मैं जल्द ही कुछ अनाउंस करूंगा.


बता दें कि इसके पहले 'बिग बॉस' के विनर रहे गौतम गुलाटी भी 'अजहर' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और वो आने राजकुमार राव और श्रुति हासन की आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' में भी नजर आएंगे.

मनवीर का नोएडा में डेयरी फार्म है. वो बेहद साधारण परिवार से हैं. लेकिन बिग बॉस ने उनकी जिंदगी बदल दी है और वो जल्द ही फिल्मों में भी नजर आएंगे. मनवीर का बिग बॉस कंटेस्टेंट नितिभा कौल के साथ भी नाम जुड़ता आया है. लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा है.

Advertisement

मनवीर से जुड़े हैं कई विवाद
घर से बाहर आने के बाद मनवीर के नाम कई विवाद भी जुड़ गए. पहले उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो लोगों को गाली देते नजर आ रहे थे. इसके बाद मनवीर ने सबसे माफी भी मांगी थी.

उसके बाद खबरें आई कि मनवीर पहले से शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी हैं. मनवीर के एक रिश्तेदार ने इस पर कहा कि शो के मेकर्स और सलमान को मनवीर के शादी की बात पहले से पता थी.

Advertisement
Advertisement