पॉपुलर टीवी कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' से अपनी पहचान बनाने वालीं एर्शी खान इस समय किसी को डेट नहीं कर रही हैं, लेकिन उन्हें अपना प्यार जल्द मिलेगा इसके लिए वह दुआ जरूर कर रही हैं. अर्शी का कहना है कि लाइफ में रोमांस बेहत जरूरी होता है. इसकी जरूरत सभी को होती है. इसके साथ ही अर्शी खान ने अपनी रोमांटिक डेट आइडिया के बारे में भी खुलकर बताया है.
अर्शी ने कही यह बात
अर्शी ने कहा कि मैं अपने पार्टनर के साथ एक खाली ट्रक में ट्रेवल करना चाहती हूं. सोचिए, केवल हम दो लोग वह भी खाली ट्रक में और हाइवे के बीचों-बीच. बहुत अच्छी फीलिंग है. इसी बीच हम रात में खाना खाने के लिए कहीं उतर भी सकते हैं, यह वाकई में शानदार और मजेदार साउंड करता है. मुझे कॉमेडी और ड्रामा पसंद है, लेकिन एक्शन एक ऐसी चीज है जो मैं करना चाहती हूं.
अर्शी कहती हैं कि इस समय तो मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं. मैं सिंगल हूं. मुझे लगता है कि किसी को डेट करना बेहद जरूरी होता है, इससे रिलेशनशिप को बनाए रखने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही रोमांस भी जिंदा रहता है. रिलेशनशिप को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ रेगुलर डेट पर जाते रहें, इससे काफी चीजें आप एक-दूसरे के बारे में जान पाते हैं.
विकास गुप्ता संग दोस्ती पर अर्शी खान बोलीं- मुंबई में वह मेरे परिवार की तरह हैं
अर्शी का कहना है कि जब भी मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूं तो मैं घर पर ही समय बिताना पसंद करती हूं. इस दौरान में टीवी शोज और फिल्में देखती हूं. मैं इग्लिश सीरीज देखती हूं, कुछ रोमांटिक शोज भी देखती हूं, कॉमेडी और ड्रामा भी देखना मुझे पसंद है. मुझे एक्शन भी पसंद है. बल्कि मैं कहना चाहती हूं कि मैं एक्शन रोल देख रही हूं. मैं यह करना चाहती हूं और जब तक मेरा यह सपना पूरा नहीं हो जाता मैं एक्शन फिल्में देखती रहूंगी और खुद को इसे करने के लिए प्रेरित करूंगी. बतौर एक्ट्रेस यह मेरी लिस्ट में शामिल है.