एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ‘बिग बॉस 13’ के दौरान सुर्खियों में आई थीं. दरअसल, इनके बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा इस सीजन का हिस्सा रहे थे. दोनों के ब्रेकअप की चर्चाएं भी शो के दौरान तेज हुई थीं. तभी से आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं. बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट करा फैन्स को ट्रीट देती हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. आकांक्षा पुरी जानती हैं कि फैन्स का ध्यान अपनी ओर कैसे खींचना है. हाल ही में आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गुरुद्वारे में सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आ रही हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों गुरुद्वारे में बैठे हैं. वीडियो शेयर करते हुए आकांक्षा पुरी ने लिखा, “आशीर्वाद ले रहे हैं, मीका सिंह.” कई लोगों ने आकांक्षा के इस वीडियो पर कॉमेंट किया है तो कई ने इनकी तारीफ की है. कुछ लोगों ने आकांक्षा पुरी से सवाल किए हैं कि क्या वह और मीका सिंह रिलेशनशिप में हैं? हालांकि, आकांक्षा की ओर से इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
मीका और आकांक्षा हैं अच्छा दोस्त
मालूम हो कि आकांक्षा पुरी सिंगर मीका सिंह की अच्छी दोस्त हैं. एक्ट्रेस कई बार सिंगर के परिवार के फंक्शन्स में शामिल होती भी नजर आती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2019 में आकांक्षा पुरी तमिल फिल्म ‘एक्शन’ में नजर आई थीं.
इससे पहले आकांक्षा पुरी की मीका सिंह के साथ एक रोमांटिक फोटो भी वायरल हुई थी. इस फोटो को देखकर भी फैन्स ने कई सवाल किए थे. उनका पूछना था कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? क्या दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? कुछ फैन्स कयास लगा रहे थे कि दोनों की यह फोटो एक प्रोजेक्ट के तहत ली गई है.