scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

25 साल के करोड़पति यूट्यूबर का हुआ तलाक? घर से गायब हुई पत्नी, दिया धोखा!

Sourav Joshi
  • 1/8

यूट्यूब पर 40 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले सौरव जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. फैमिली व्लॉग्स के जरिए उनकी लैविश लाइफ तो ट्रेंड में रहती ही हैं. मगर साथ ही पत्नी अवंतिका संग उनकी खिटपिट चर्चा में रहते हैं.

 

Sourav Joshi
  • 2/8

सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट को लेकर कुछ वक्त पहले एक अफवाह उड़ी कि वो यूट्यूबर को चीट कर रही हैं. एक व्लॉग में उन्हें अपना फोन छिपाते देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्तों पर सवाल उठने लगे.

Sourav Joshi
  • 3/8

अवंतिका भी कुछ वक्त से सौरव के व्लॉग्स में नहीं नजर आ रही हैं, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है कि कहीं वो उन्हें छोड़कर ना चली गई हों. अब यूट्यूबर ने खुद पत्नी के गायब होने की बात सामने रखी है.

Advertisement
Sourav Joshi
  • 4/8

सौरव ने अपने नए व्लॉग में पत्नी अवंतिका की गैरमौजूदगी पर कहा- हर कोई आजकल पूछ रहा है कि अवंतिका कहा है. अब जो कुछ हुआ है, वो मैं आपको नहीं बता सकता. जब वो चीज पूरी हो जाएगी, तब बता सकूंगा. अब वो हमारे साथ क्यों नहीं है, वो पूरा सीन आने वाले वक्त में बता दूंगा.

Sourav Joshi
  • 5/8

सौरव आगे ये भी कहते हैं कि अवंतिका को व्लॉग में ना देखकर कुछ लोगों को खुशी भी महसूस होने वाली है. उनका दावा है कि कई लोगों को उनकी पत्नी पसंद नहीं है. वो फिलहाल अपनी जिंदगी में बहुत कुछ एक्सपीरियंस कर रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अटकलों को तेज कर लिया है.  

Sourav Joshi
  • 6/8

मगर सच्चाई कुछ और है. सौरव के सब्सक्राइबर्स ने खुद बताया है कि अवंतिका एक पहाड़ी रीति-रिवाज की वजह से अपने ससुराल में 1 महीने के लिए नहीं रहेंगी. वो अभी अपने घर गई हैं. हालांकि सौरव की तरफ से कंफर्मेशन अभी बाकी है.

Sourav Joshi
  • 7/8

ये पहला मौका नहीं जब सौरव-अवंतिका की तलाक को लेकर चर्चाओं ने इंटरनेट पर जोर पकड़ा हो. कई लोग दोनों को अलग होता देखना चाहते हैं. एक वीडियो के दौरान सौरव ने खुद खुलासा किया कि उनके फैंस एक डिवोर्स व्लॉग चाहते हैं. 

Sourav Joshi
  • 8/8

बता दें कि सौरव जोशी ने पिछले साल ही अवंतिका भट्ट से शादी रचाई थी. ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी. फिलहाल उनकी उम्र 25 साल है. वो इंडिया के यंगेस्ट यूट्यूबर हैं, जिनकी कमाई करोड़ों रुपयों में होती है.

Photos: Instagram @souravjoshivlogs/Youtube Screengrab

Advertisement
Advertisement