scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

समर्थ जुरैल ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, जन्नत जुबैर ने करवाया है इंटीरियर, देखें PHOTOS

Samarth Jurel New Home
  • 1/11

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर समर्थ जुरैल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. समर्थ ने हाल ही में मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है, जो अंदर से किसी आलीशान महल से कम नहीं है. (Photo: Instagram/@samarthjurel)

Samarth Jurel New Home
  • 2/11

समर्थ की इस खुशी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की दिग्गज फिल्ममेकर फराह खान खुद उनके घर पहुंचीं. फराह अकेले नहीं आईं, बल्कि उनके साथ उनके मशहूर कुक दिलीप भी थे. फराह ने उनके इस शानदार घर का एक एक्सक्लूसिव हाउस टूर भी करवाया. (Photo: YT/Farah Khan)
 

Samarth Jurel New Home
  • 3/11

समर्थ के घर का लिविंग एरिया यानी ड्राइंग रूम बहुत ही खूबसूरत और स्पेशियस है. यहां रखे सफेद और बेज कलर के सोफे घर को एक क्लासी लुक दे रहे हैं.   (Photo: YT/Farah Khan)

Advertisement
Samarth Jurel New Home
  • 4/11

एक कलाकार का घर हो और उसमें कला की झलक न मिले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. समर्थ के घर की एक पूरी दीवार बॉलीवुड के पोस्टर्स से भरी हुई है.  (Photo: YT/Farah Khan)
 

Samarth Jurel New Home
  • 5/11

'MS धोनी', 'पिकू', 'बाहुबली' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों के पोस्टर्स को कोलाज की तरह लगाया गया है, जो उनकी फिल्मी दीवानगी को दर्शाता है.  (Photo: YT/Farah Khan)

Samarth Jurel New Home
  • 6/11

इसके अलावा, एक हिस्से में उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्मों की सीडी को फ्रेम करवाकर लगाया है, जिसमें 'कबीर सिंह' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों के डिस्क नजर आ रहे हैं.  (Photo: YT/Farah Khan)

Samarth Jurel New Home
  • 7/11

समर्थ का बेडरूम काफी बड़ा और आरामदायक है. कमरे में रखे बड़े बेड पर मैरून कलर की बेडशीट और बेज ब्लैंकेट बहुत ही सलीके से रखे गए हैं. बेड के पीछे की दीवार पर वुडन और ज्योमेट्रिक पैटर्न का काम किया गया है, जो इसे मॉर्डन टच देता है. (Photo: YT/Farah Khan)

Samarth Jurel New Home
  • 8/11

फिटनेस के प्रति समर्थ का लगाव बालकनी में लगे काले रंग के पंचिंग बैग से साफ झलकता है. इसके साथ ही, बालकनी की सीलिंग पर वुडन फिनिशिंग दी गई है, जो इसे बहुत ही प्रीमियम लुक देती है.  (Photo: YT/Farah Khan)
 

Samarth Jurel New Home
  • 9/11

घर में घुसते ही एंट्री वे पर सात दौड़ते हुए घोड़ों की एक बड़ी और खूबसूरत पेंटिंग लगी है, जो वास्तु के हिसाब से भी शुभ मानी जाती है.  (Photo: YT/Farah Khan)
 

Advertisement
Samarth Jurel New Home
  • 10/11

वहीं डाइनिंग एरिया में पीली कुर्सियों और काली मेज का कॉम्बिनेशन बहुत ही ट्रेंडी लग रहा है. डाइनिंग टेबल के पास की दीवार पर रात के समय की एक शहर की रोशनी वाली पेंटिंग है, जो पूरी सेटिंग को बहुत ही वाइब्रेंट बना रही है.  (Photo: YT/Farah Khan)

Samarth Jurel New Home
  • 11/11

सबसे खास बात ये है कि  फराह खान से बातचीत के दौरान समर्थ जुरैल ने बताया कि उनके घर के इंटीरियर करने में उनकी दोस्त जन्नत जुबैर ने उनकी मदद की है.  (Photo: YT/Farah Khan)

Advertisement
Advertisement