टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. इंस्टा पर उन्होंने गोदभराई की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं.
Photo: Instagram @banerjeepuja
पूजा का गोदभराई के फंक्शन में ट्रैडिशनल अवतार दिखा. वो पिंक साड़ी और फ्लॉवर जूलरी में स्टनिंग लगीं. एक्ट्रेस ने बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया.
Photo: Instagram @banerjeepuja
पूजा फोटोज में गोदभराई में मिले तोहफे और बेटे संग पोज दे रही हैं. उनके बेटे ने हाथ में एक प्यारी सी डॉल को पकड़ा हुआ है.
Photo: Instagram @banerjeepuja
ऐसा लगता है मानो पूजा का बेटा अपने लिए छोटी बहन चाहता हो. तस्वीर में मां-बेटे दोनों चहकते हुए दिखे. नन्हे मेहमान के वेलकम के लिए सभी एक्साइटेड हैं.
Photo: Instagram @banerjeepuja
पूजा ने गोदभराई का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी उन्हें तोहफे दे रहे हैं. पिंक साड़ी में पूजा स्टनिंग लगीं. उन्होंने गोद में डॉल को रखा हुआ है.
Photo: Instagram @banerjeepuja
पति कुणाल वर्मा संग भी पूजा ने पोज दिए. कपल अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सबका प्यार देख पूजा इमोशनल नजर आईं.
Photo: Instagram @banerjeepuja
पूजा ने कैप्शन में लिखा- आज मेरी गोदभराई है, सबका आशीर्वाद चाहिए. पूजा को सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाई दी.
Photo: Instagram @banerjeepuja
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी. नवंबर 2021 में कपल ने बंगाली रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की थी.
Photo: Instagram @banerjeepuja
एक्ट्रेस ने 2020 में बेटे को जन्म दिया था. पूजा टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. 'देवों के देव- महादेव' शो में उन्होंने पार्वती का रोल प्ले किया था.
Photo: Instagram @banerjeepuja