scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

सिर से उठा पिता का साया, एक्ट्रेस बनी थी मां का सहारा, खूब कमाया पैसा, 20 की उम्र में खरीदा पहला घर

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 1/9

टिंसेल टाउन की फेमस एक्ट्रेस आमना शरीफ ने टेलीविजन की दुनिया में बहुत कम उम्र में बड़ा नाम कमा लिया था. उन्होंने एकता कपूर के शो कहीं तो होगा से शुरुआत की थी. 

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 2/9

आमना ने शोहरत-पैसा तो कमाया ही, साथ ही खुद की मेहनत और लगन से अपने लिए एक बड़ा घर भी बना लिया था. 

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 3/9

एक्ट्रेस 20 साल की थीं जब उन्होंने अपना पहला घर खरीदा था. हॉटरफ्लाई से बातचीत में उन्होंने इसका जिक्र किया. वो बताती हैं कि जब वो 10 साल की थीं उनके पिता उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे. 

Advertisement
आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 4/9

आमना को बचपन में ही जिम्मदारियां क्या होती हैं, समझ आ गया था. जब वो कमाने लगीं तो सबसे पहले उन्होंने अपनी गाड़ी के शौक को पूरा किया. 

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 5/9

इसके बाद उन्होंने तय किया कि मुंबई में अपना घर लेना है. वो भी किसी भी लोकेशन में नहीं बल्कि बांद्रा जैसे पॉश इलाके में. आमना ने इसके लिए खूब मेहनत भी की, क्योंकि तब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. 

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 6/9

आमना ने बताया कि वो 20 साल की थीं जब खुद का पहला घर खरीदा था. एक्ट्रेस ने कहा कि- मैं उस वक्त अपनी मां की आंखों में वो गर्व के आंसू देख सकती थी. 

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 7/9

एक्ट्रेस ने साथ ही बताया कि एक वक्त था जब खाने को भी पैसे नहीं थे, पापा का देहांत हो गया था, मां बीमारी से जूझ रही थीं. लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने इस बुरे वक्त को बदल दिया.   

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 8/9

आमना ने बताया कि उनका इंडस्ट्री में आना आसान नहीं था. वो एक साल तक सिर्फ पोर्टफोलियों बनवाने के लिए जिद पर अड़ी रही थीं, तब जाकर उन्हें मां से पैसे मिले थे.

आमना शरीफ ने 20 साल की उम्र में खरीदा था पहला घर
  • 9/9

All Photo: Instagram @aamnasharifofficial

Advertisement
Advertisement
Advertisement