बॉलीवुड में अभी 90 के दशक के गानों के रीमिक्स बन रहे हैं. इसके साथ बॉलीवुड में कई पंजाबी गानों के भी हिंदी वर्जन आ रहे हैं. अब सॉन्ग याद पिया की आने लगी का रीमिक्स आया है. इस गाने का ओरिजनली डांडिया क्वीन फालगुनी पाठक ने गाया था. अब ये बिल्कुल नए अंदाज में रिलीज किया गया है.
गाने का वीडियो एक्ट्रेस-फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया है, जबकि नेहा कक्कड़ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. दिव्या वर्जन वाले याद पिया की आने लगी ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 10 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं. दिव्या ने अपने फैंस को ट्विटर पर शुक्रिया कहा है. इसके साथ उन्होंने गाने की क्लिप भी शेयर की है. ये गाना अभी तक यूट्यूब पर इंडिया में नंबर 2 ट्रेडिंग पर है.
crosses 10 million views in less than 24 hours!! I can’t thank you guys enough for all the love, appreciation and support❤️
— Divya Khosla Kumar (@iamDivyaKhosla)
गाने की वीडियो बिल्कुल अलग है. क्योंकि इसकी कहानी साल 3010 से शुरू होती है. गाने की वीडियो में एक रोबोट होता है जो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर नजर आता है. एक डिवाइस में वह पीछे जाकर देखता है, जिसमें दिव्या खोसला कुमार की केमिस्ट्री नजर आती है. गाने की कहानी कॉलेज से शुरू होती है. जहां दिव्या कॉलेज स्टूडेंट होती हैं.
गाने में लोगों को सबसे ज्यादा दिव्या खोसला कुमार का डांस पसंद आ रहा है. गाने में दिव्या का ड्रेसअप भी बिल्कुल अलग है. एक तरफ वह जींस और टॉप में नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लहंगे में डांस करती हैं. ये एक वन-साइडेड लव की कहानी है. जिसमें आपको मुंबई की लोकल ट्रेन भी देखने को मिलेगी और रेलवे स्टेशन पर दिव्या खोसला कुमार का डांस भी. वहीं कुछ लोग फाल्गुनी पाठक के इस गाने को सही तरह से ना बनाने और दिव्या के एक्सप्रेशनलेस दिखने के लिए गाने की बुराई भी कर रहे हैं.