scorecardresearch
 

BoxOffice: पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई की तरफ 'टॉयलेट'

जब हैरी मेट सेजल के फ्लॉप होने के बाद अब बॉक्स आॅफिस को टॉयलेट-एक प्रेमकथा से बड़ी उम्मीद है. आइए जानें पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रदर्शन किया.

Advertisement
X
Toilet- ek premkatha
Toilet- ek premkatha

बीते हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' से मिली निराशा के बाद इस हफ्ते दर्शकों को की से काफी उम्मीदें थीं. बहुत हद तक यह फिल्म इन उम्मीदों पर खरी भी उतरी है. फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं. 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के पहले दिन 15 करोड़ तक की कमाई करने की उम्मीद जताई गई थी, जो कि पूरी होती नजर आ रही है.

 रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन फिल्म को 40 प्रतिशत की ओपनिंग मिली है. ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म के लिए काफी एडवांस बुकिंग हुई हैं. बाकी बची कसर इस बार स्वतंत्रता दिवस की वजह से आने वाला लंबा वीकेंड पूरी कर सकता है.

Advertisement

 फिल्म के बारे में यह भी कहा गया है कि अक्षय ने इसमें अपनी फीस नहीं ली है बल्कि वो प्रॉफिट शेयर करने वाले हैं. ऐसे में अगर फिल्म को लंबे वीकेंड का फायदा मिलता है तो  इसके 110-115 करोड़ तक की कमाई करने की उम्मीद है. ऐसा हो जाता है, तो लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे अक्षय कुमार के लिए यह सोने पर सुहागा जैसा होगा.

 हालांकि हाल के दिनों के बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स को देखें, तो दर्शकों पर स्टार पावर से ज्यादा फिल्म के कंटेंट का असर हो रहा है. इस मामले में बहुत मजबूत नजर नहीं आती है.

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित इस फिल्म को विदेशों में भी अच्छी ओपनिंग मिली है. इसे ओवरसीज लगभग 600 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement