scorecardresearch
 

कैसे इंसान से शादी करना चाहती हैं सोनाक्षी? पहली बार बताया, किस पर था क्रश

सोनाक्षी सिंहा ने ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है. सोनाक्षी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें किस पर क्रश है.

Advertisement
X
सोनाक्षी सिन्हा (फोटो : ब्राइड्स टुडे)
सोनाक्षी सिन्हा (फोटो : ब्राइड्स टुडे)

'दबंग' फेम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने विक्की कौशल के साथ 'ब्राइड्स टुडे' मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है. ये सोनाक्षी के अब तक के सभी फोटोशूट से अलग है.

ब्राइड्स टुडे की एडिटर नुपुर मेहता पुरी को द‍िए इंटरव्यू में सोनाक्षी ने अपने आइडल मैन के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो किससे शादी करना चाहती हैं. सोनाक्षी ने कहा, "कोई भी जो मुझे स्पेस दे. मुझे बांधकर ना रखे".

उन्होंने जल्द दुल्हन बनने वाली सभी महिलाओं को सलाह देते हुए कहा, "कभी भी गलत कारणों  के चलते शादी ना करें."

जब सोनाक्षी से पूछा गया कि किसके ऊपर क्रश है तो उन्होंने बताया कि हमेशा से ही ऋतिक रोशन पर क्रश रहा है. 'कहो ना प्यार है' के कारण ऋतिक पर क्रश है.

(विक्की कौशल और सोनाक्षी सिन्हा, फोटो : ब्राइड्स टुडे)

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने विक्की कौशल के साथ अपने वर्क एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ''विक्की कौशल बहुत टैलेंटेड हैं. मुझे फिल्म में उनके साथ काम करा काफी अच्छा लगा.''

सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कलंक और दबंग 3 में भी सोनाक्षी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इससे पहले उन्हें यमला पगला दीवाना फिर से और हैप्पी फिर भाग जाएगी में देखा गया था.

Advertisement
Advertisement