शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 26 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बहुत इमोशनल पोस्ट लिखा. छोटे पर्दे पर थोड़े समय काम करने के बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में 1992 में फिल्म 'दीवाना' से एंट्री ली थी. 'दीवाना' 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी.
शाहरुख ने ट्वीट किया- कल दूसरों का किरदार निभाते हुए जिंदगी का आधा वक्त खत्म हो जाएगा. प्यार, खुशी, दुख, डांस, गिरना और उड़ना दिखाते हुए. आशा करता हूं कि मैंने आपके दिल के छोटे से कोने को छुआ होगा और आशा करता हूं कि पूरी जिंदगी ऐसा करता रहूं...रोशनी मेरी बहुत दूर तक जाएगी, पर शर्त यह है, कि सलीखे से जलाओ मुझको.
Tomorrow will be exactly half a lifetime of being ‘others’. Expressing love,happiness, sadness,dancing,falling & flying. Hope I hav touched small bits of ur hearts & hope I can do so for the whole lifetime... ’रोशनी मेरी बहुत दूर तक जायेगी, पर शर्त यह है, की सलीखे से जलाओ मुझको ‘
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2018
26 साल के करियर में शाहरुख ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'डर', 'बाजीगर', 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माइ नेम इज खान', 'वीर जारा' जैसी फिल्में हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से उनका करियर ग्राफ सही नहीं चल रहा है. पिछले कुछ समय में रिलीज हुई उनकी 'फैन', 'रईस', 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई हैं.
क्या फीका पड़ा किंग ऑफ रोमांस का जादू? खान तिगड़ी में सबसे पीछे SRK
शाहरुख फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' में बिजी हैं. हाल ही में वो यूएस से फिल्म की शूटिंग कर लौटे हैं. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं. फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा शाहरुख, राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' में भी नजर आ सकते हैं.
https://aajtak.intoday.in/video/deadpool-2-connection-with-shah-rukh-khan-and-bollywood-tmov-1-1004066.html