scorecardresearch
 

बिग बॉस: रश्मि देसाई के सिद्धार्थ शुक्ला को एक्सपोज करने के नाटक पर भड़कीं संभावना सेठ

बीते एपिसोड में रश्मि देसाई ने उनके और सिद्धार्थ के बीच हुए विवाद के बारे में बताया. लेकिन ये सारा खुलासा बेहद नाटकीय तौर पर किया गया. तभी सोशल मीडिया पर रश्मि को ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
X
संभावन सेठ-रश्मि देसाई
संभावन सेठ-रश्मि देसाई

बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े सीक्रेट्स खोले हैं. बीते एपिसोड में रश्मि ने उनके और सिद्धार्थ के बीच सेट पर हुए विवाद के बारे में बताया. लेकिन ये सारा खुलासा बेहद नाटकीय तौर पर किया गया.

इस सीन में रूम में अरहान और रश्मि अकेले बैठे थे. दोनों ने अपने हाथों से माइक पकड़ा था. माइक मुंह के एकदम नीचे रखा था, ताकि कोई भी बात मिस ना हो. अरहान ऐसे रश्मि से सवाल पूछते हैं जैसे कि उनका इंटरव्यू ले रहे हो. फिर रश्मि भी अरहान की बातों का एक एक कर जवाब देती हैं. लेकिन लाइट, कैमरा और एक्शन का ये फेक नाटक लोगों और सेलेब्स को साफ समझ आ रहा है. तभी सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

संभावना सेठ ने साधा रश्मि पर निशाना

संभावना सेठ ने ट्वीट कर लिखा- आज के एपिसोड में हुई अरहान-रश्मि की बातचीत देख ऐसा नहीं लगा कि वो डिस्कस कर रहे हैं. ये बेहद साफ था कि पब्लिक देख लो शुक्ला कितना खराब आदमी है... भाई हम अलीबाग से नहीं आए हैं.

दूसरे ट्वीट में संभावना ने लिखा- मुझे लगता है अगर अरहान बिग बॉस हाउस में नहीं होता तो रश्मि बेहतर गेम खेल सकती थी. अरहान के आसपास रहने से रश्मि देसाई ने गेम प्लॉट पूरी तरह से मिस कर दिया है. अब काफी देर हो चुकी है. संभावना का मानना है कि रश्मि अब सिद्धार्थ को एक्सपोज करने के लिए उतावली हो रही हैं.

क्या खुलासा किया था रश्मि देसाई ने?

अरहान से नाटकीय तौर पर बातचीत करते हुए रश्मि देसाई ने कहा- प्रोडक्शन सिद्धार्थ की हरकतों से परेशान हो चुका था. 2 बार उसे निकाला गया. एक बार चैनल वापस लाया और दूसरी बार सिद्धार्थ ने माफी मांगी. सिद्धार्थ ने एक को-एक्टर को भी परेशान किया था. मैंने आर्थिक तंगी के चलते सिद्धार्थ की बदतमीजी को बर्दाश्त किया. आखिरी बार जब फोन पर मेरी सिद्धार्थ से बात हुई तो उसने काफी गलत बातें की. जिसके बाद मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था.

Advertisement

Advertisement
Advertisement