scorecardresearch
 

क्या कटरीना कैफ को लकी चार्म मानते हैं सलमान खान? ये है भाईजान का जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि क्या वे कटरीना कैफ को अपना लकी चार्म मानते हैं, क्योंकि उनके साथ की गई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं? सलमान ने इस सवाल का मजेदार जवाब दिया. 

Advertisement
X
सलमान खान और कटरीना कैफ
सलमान खान और कटरीना कैफ

सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद पर रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी. दोनों छठी बार साथ में काम करते नजर आएंगे. टाइगर जिंदा है और पार्टनर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इसके बावजूद सलमान, कटरीना को अपना लकी चार्म नहीं मानते हैं. सलमान ने इसके पीछे की वजह भी बताई.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या वे कटरीना को लकी चार्म समझते हैं क्योंकि उनके साथ की गई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं? जवाब में सलमान खान ने कहा, ''यदि वे मेरे लिए लकी चार्म होती तो युवराज (2008) बॉक्स ऑफिस पर सफल होती. मुझे लगता है कि यहां पर मैं लकी हूं.''

View this post on Instagram

Advertisement

When Bharat & crew went aboard on an actual ship! #BharatInMalta (Link in bio) @bharat_thefilm @aliabbaszafar @atulreellife #BhushanKumar @katrinakaif @tabutiful @apnabhidu @sonalikul @dishapatani @whosunilgrover @norafatehi @iaasifsheikhofficial @nikhilnamit @reellifeproduction @skfilmsofficial @tseries.official

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अभी तक सलमान और कटरीना की साथ में पांच फिल्में रिलीज हो चुकी है. इसमें से मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में सुपरहिट हुईं. वहीं, युवराज दर्शकों को थियेटर तक लाने में सफल नहीं हो पाई.

बता दें कि भारत की एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसकी जानकारी सलमान ने सोशल मीडिया पर दी है. सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कह रहे हैं कि मेरी फिल्म देखने के लिए अकेले मत आना, पूरी फैमिली के साथ आना.

बता दें कि फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया. इसमें सलमान और कटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म में सलमान के किरदार का नाम भारत है.

Advertisement
Advertisement