फिल्म स्टार सलमान खान को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है और सेशंस कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जमानत लेकर वह घर पहुंच गए. गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने घर की बालकनी से उन्होंने हाथ हिलाकर अपने फैन्स को शुक्रिया कहा. कोर्ट से लेकर घर के रास्ते तक बाइकसवार फैन्स उनकी गाड़ी के पीछे चलते रहे और गाड़ी के साथ सेल्फी लेते रहे.
रेड लाइट पर सलमान की गाड़ी रुकी तो उनके चाहने वाले लेने लगे. सलमान ने गाड़ी का शीशा नीचे कर फैन्स को इसके लिए मना किया और फिर आगे बढ़ गए. इससे पहले सलमान ने सेशंस कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया और फिर जमानत की कागजी प्रक्रिया पूरी करके घर लौट गए. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सलमान फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीनगर रवाना हो सकते हैं. सलमान ने ट्वीट करके अपने चाहने वालों को शुक्रिया भी कहा. उन्होंने लिखा, 'जिन्होंने भी मेरे लिए दुआएं की और मुझे सपोर्ट किया, उन्हें थैंक्यू, मेहरबानी, शुक्रिया.'
All those who prayed for and supported me thank u meherbani shukriya .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) 15-20 मिनट में पूरी हुई कागजी प्रक्रिया
सलमान लगभग 1 बजकर 25 मिनट पर गैलेक्सी अपार्टमेंट स्िथत
अपने घर से कोर्ट के निकले थे. बीच में तीन घंटे उन्होंने अपने वकील के यहां बिताए.
शुक्रवार का दिन सलमान खान के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगभग डेढ़ चली जिरह के बाद सेशन कोर्ट के उनके पांच की सजा के फैसले पर रोक लगा दी. जस्टिस अभय थिप्से ने कहा कि सलमान खुद सेशन कोर्ट जाकर सरेंडर करें और फिर 30 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरकर जमानत ले जाएं.
15 जून को होगी सुनवाई
हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 जून तय की है. इस दिन हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए निर्देश देगा, वैसे मामले की नियमित सुनवाई जुलाई में शुरू होगी.
Fans celebrate outside Salman Khan's residence
— ANI (@ANI_news)
फैंस ने मनाया सलमान के घर बाहर जश्न— ANI (@ANI_news) हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन Ive come all the way from Karnataka just to support Salman Khan: Fan outside Salman Khan's residence
— ANI (@ANI_news)
आसाराम ने उठाए सवालको पांच साल की सजा मिलने के तीन घंटे बाद ही अंतरिम जमानत दिए जाने के हाईकोर्ट के फैसले यौन शोेषण केस में जाेधपुर की जेल में बंद आसाराम ने सवाल उठाए हैं. आसाराम ने कहा, 'अगर सलमान खान को जमानत दी जा सकती है तो फिर मुझे क्यों नहीं. सलमान हीरो हैं और मैं संत हूं इसलिए जमानत नहीं मिली.'
बॉलीवुड ने बढ़ाई हिम्मतMumbai: Security tightened outside Salman Khan's residence
— ANI (@ANI_news)
जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती