scorecardresearch
 

वो साइको थ्रिलर फिल्म जिसकी तैयारी के लिए हर रोज 15 घंटे टैक्सी चलाता था ये एक्टर!

दुनियाभर की सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शुमार है रॉबर्ट डि नीरो की फिल्म टैक्सी ड्राइवर. फिल्म में रॉबर्ट ने जिस तरह डूबकर अपने किरदार को किया वो एक बेंचमार्क की तरह है.

Advertisement
X
फिल्म टैक्सी ड्राइवर में रॉबर्ट डि नीरो
फिल्म टैक्सी ड्राइवर में रॉबर्ट डि नीरो

कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या जल्द ही रिलीज होने जा रही है. कंगना और राजकुमार राव स्टारर फिल्म को साइकोलॉजिकल थ्रिलर बताया जा रहा है. कंगना और राजकुमार फिल्म में साइको करेक्टर कर रहे हैं. ट्रेलर में दोनों की एक्टिंग को नोटिस किया गया है. कंगना की मानें तो उन्होंने हाल ही में जिक्र किया कि किरदार की तैयारी के लिए उन्हें कुछ खास नहीं करना पड़ा.

कंगना ने बताया था कि वो जजमेंटल है क्या से पहले ऐसे किरदार को कर चुकी थीं इसलिए उन्हें ज्यादा कुछ तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ी. वैसे ऐसे किरदारों को करने के लिए एक्टर्स को काफी तैयारी और मशक्कत करनी पड़ती है.

बॉलीवुड में जजमेंटल है क्या से पहले भी कई साइको थ्रिलर फिल्में बनी हैं. इनमें डर और रमन राघव जैसी फ़िल्में शामिल हैं. शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम के लिए खूब सराहे गए थे. हॉलीवुड में तो साइको थ्रिलर पर बनी ऐसी तमाम फ़िल्में हैं जिन्हें सिनेमा इतिहास में क्लासिक का दर्जा मिला है.

Advertisement

दुनियाभर की ऐसी ही सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शुमार है रॉबर्ट डि नीरो की फिल्म टैक्सी ड्राइवर. फिल्म में रॉबर्ट ने जिस तरह डूबकर अपने किरदार को किया वो एक बेंचमार्क की तरह है.

टैक्सी ड्राइवर एक दिमागी रूप से बीमार इंसान की कहानी है जो शहर से गंदगी और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कई हत्याएं करता है. इस किरदार में रॉबर्ट डि नीरो ने कमाल का काम किया था. फिल्म के लिए रॉबर्ट ने अपनी फीस कम कर दी थी साथ ही उन्होंने बेहद डेडिकेशन से इसकी तैयारी भी की थी.

अपने किरदार को ठीक से समझने और उसमें ढलने के लिए रॉबर्ट डि नीरो ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक महीने तक टैक्सी चलाई थी. रॉबर्ट रोज दिन के 15 घंटे टैक्सी चलाते रहते थे और अपने किरदार की बारीकियों को समझते थे. इसके अलावा उन्होंने दिमागी बीमारियों के बारे में भी काफी तैयारियां की थी.

रॉबर्ट ने बताया था कि जब उन्होंने टैक्सी ड्राइवर की शूटिंग शुरू की तब उन्हें फिल्म गॉडफादर 2 में अपने काम के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. लेकिन लोग उन्हें खास पहचानते नहीं थे. टैक्सी ड्राइवर की तैयारी के दौरान जब वे एक दिन न्यूयॉर्क में कैब चला रहे थे तब उन्हें लोगों ने पहचान लिया था. इसके अलावा रॉबर्ट अपने एक्सेंट पर सही पकड़ बनाने के लिए खाली समय में उत्तरी इटली के यूएस आर्मी बेस होकर आए थे और उन्होंने मिडवेस्टर्न सोल्जर्स की टेप रिकॉर्ड की गई बातों को भी सुना था.

Advertisement

अब देखना होगा कि जजमेंटल है क्या में कंगना और राजकुमार राव ने किस तरह की अभिनय की होगी. वैसे दोनों कमाल के एक्टर्स हैं.

Advertisement
Advertisement