दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का जश्न बीत हफ्ते से जारी है. बॉलीवुड की ये पावर कपल जोड़ी बीती रात शादी की कॉकटेल पार्टी में एंजॉय करती नजर आई. इस पार्टी में दीपिका ने रणवीर संग डीजे फ्लोर पर डांस किया. लेकिन जब बारी आई वेडिंग स्पीच की तो रणवीर ने दीपिका से खास अंदाज में इश्क का इजहार किया.
रणवीर के फैन क्लब पर जारी वीडियो में रणवीर सिंह पहले तो खुद स्टेज पर पहुंचे. फिर उन्होंने खास अंदाज में अपनी मस्तानी को बुलाया. रणवीर ने कहा, मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की है. आज दीपिका ने ये खास ड्रेस पहनकर मुझे बहुत खुश कर दिया है. मेरे करीबी दोस्त और अपनों को एक साथ देखकर मैं और दीपिका बहुत खुश हैं. आप सबके आने का इस रात को एपिक बनाने का शुक्रिया.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Advertisement
रणवीर की ड्रेस इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा में रही. वीडियो में बॉलीवुड के बाजीराव ने ये भी बताया कि मेरे राइट शोल्डर में पूसी कैट है. जो इस पार्टी में मौजूद सभी लोगों पर खास ध्यान रखेगी. रणवीर सिंह शादी के समारोह में ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे. लेकिन डीजे पार्टी में रणवीर अपने मस्ती भरे लुक में दिखे. रणवीर ने लॉन्ग जैकेट पहनी. फ्रंट ओपन इस जैकेट में पिंक, ब्लू थ्रेड और बीट वर्क किया गया था. इस लुक को फाइनल टच उन्होंने हाथों में रिंग और गले में मेटल ज्वैलरी के साथ दिया.
दीपिका ने ट्रेंडी लुक वाला लहंगा पहना और सिर पर रेड गुलाबों से सजा हेयरबैंड लगाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने इस डांस पार्टी के लिए एक बार फिर सब्यासाची के डिजाइन किए हुए लहंगे को चुना.