scorecardresearch
 

वो करीना थीं, जिन्हें सबसे पहले पता चला कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड की वाइफ मीरा है प्रेग्नेंट!

शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को सबसे पहले पता चला कि शाहिद की पत्नी मीरा प्रेग्नेंट हैं. इतना ही नहीं करीना इस बात को सुनकर काफी खुश भी हुईं.

Advertisement
X
करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पापा बनने वाले हैं. हैरानी वाली बात यह है कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं यह बात सबसे पहले शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को पता चली.

दरअसल शाहिद कपूर इन दिनों करीना के पति के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग कर रहे हैं. मीरा प्रेग्नेंट हैं, यह बात शाहिद ने अपने को-एक्टर सैफ अली खान से शेयर की. सैफ ने भी बिना देरी किए ये बात अपनी को बताई.

खबरों की मानें तो हाल ही में 'की एंड का' में नजर आईं की बात सुनकर काफी खुश हुईं. अभी हाल ही में 'लैकमे फैशन वीक' में मीरा को देखकर ऐसा साफ तौर पर पता चल रहा था कि उनके घर जल्दी ही नन्हा मेहमान आएगा. इवेंट के दौरान मीरा को बेबी बंप के साथ देखा गया.

Advertisement

बेज कलर के अनारकली सूट में मीरा ने अपना बेबी बंप छुपाने कि काफी कोशिश की, लेकिन फैन्स को इस खुशखबरी का अंदाजा हो ही गया. बता दें कि शाहिद की इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement