पॉप स्टार जस्टिन बीबर का फीवर इंडिया में भी लोगों के सिर चढ़ कर बोला. जस्टिन ने 10 मई बुधवार को मुंबई के डी.वाई स्टेडियम में अपने 20 गानों से 90 मिनट की शानदार परफॉर्मेंस दी. लेकिन उनके इस कॉन्सर्ट को लोगों ने सोशल मीडिया पर झूठा और बेकार बताते हुए कहा कि जस्टिन ने शो में लिपसिंक का सहारा लिया. अब इस बात को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई है.
सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर सुबह से ही लोग बीबर के कॉन्सर्ट की जमकर धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं. कुछ ने शो की महंगी टिकट पर तंज किए तो कुछ ने बीबर की परफॉर्मेंस को अबतक की सबसे खराब परफॉर्मेंस बताया.
आइए पढ़े ऐसे ही कुछ मजेदार ट्वीटस जिन्होंने बीबर के कॉन्सर्ट को एक नए विवाद में बदल दिया है. #LipSync ट्विटर का नया ट्रेंड वर्ड बन गया है.
ट्विटर एक यूजर ने लिखा कि एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जिन्होंने इस #LipSync शो की टिकट खरीदी.
One minute of silence for all those who spent money to see Justin Bieber lip sync! 😀😁
— Satyam Singh (@MyFreakyTweets)
वहीं दूसरी तरफ एक और यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग बीबर के शो में गए और उन्हें पता चला कि ये बस एक #LipSync प्रोग्राम था.
Those who went to Justin Bieber's concert and realized it was just performance!
— Binary Baba™ v3.2 (@0__1)
एक और ट्विटर यूजर लिखते हैं कि इंडिया पहली बार एक ऐसे #Lipsync बैटल शो का गवाह बना जहां बीबर अकेले प्रतिभागी थे और वह खुद से ही हार गए.
India witnessed the biggest lipsync battle where Bieber participated alone.
— Akshay Surana (@BadAssButtman)
And still lost. 😂
एक और ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि लोग मुंबई के ट्रैफिक से निकल कर बीबर का #Lipsync प्रोग्राम देखने पहुंचे और बीबर ने भी बहुत प्यार से उनसे पूछा कि अब बहुत देर हो चुकी है सॉरी बोलने के लिए.
People travelled in Mumbai traffic to see Bieber lip sync. Bieber was kind enough to ask "is it too late now to say sorry?"
— Shirsendu Chatterjee (@Shirsendu31)
ऐसे ही कई और ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.
Lip sync is real lol guess whoooo
— MayDelSalvadorBieber (@maydel_bieber)
I am voting as Top Social Artist in
People paid 75k for Bieber concert🙊😱. Went wearing designer cloths only to see him in chaddi t shirt and lipsync to his songs😌😂
— Somy (@somy_bored)
बता दें कि कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे भी पहुंचे थे. पर कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद तमाम प्लान्स को बीच में छोड़कर ही जस्टिन बीबर प्राइवेट प्लेन से वापस लौट गए. उनके शो के बाद अटकलें थीं कि वह सुबह आगरा में होंगे.