scorecardresearch
 
मलेशिया में रुक गई सोनाक्षी की फिल्म की शूटिंग, ये है कारण

सोनाक्षी सिन्हा और डायना पैन्टी की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' कुछ समय से मुसीबत में फंस गई है. टीम अभी शूटिंग के लिए मलेशिया में है, लेकिन लगता है टीम को शूटिंग के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Advertisement
X
हैप्पी फिर भाग जाएगी की टीम

दरअसल, कुआलालंपुर में जबरदस्त बारिश हो रही है और इसी कारण वहां शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है. इसके पहले बैंककॉक में पुलिस ने शूटिंग को रोक दिया था. खबरों के मुताबिक वहां कुछ अश्लील सीन्स की शूटिंग हो रही थी.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग सोमवार को शुरू हुई थी, लेकिन दो दिन बाद बारिश की वजह से इसे रोकना पड़ा था. सड़कों पर पानी भर गया था और एक्टर्स अपने होटल से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे. शनिवार को शूटिंग शुरू होने की संभावना है. यदि शनिवार को भी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई तो टीम मुंबई लौट जाएगी.

Advertisement

फिल्म में अभय देओल, जिमी शेरगिल, अली फजल और मोमल शेख भी हैं. फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement