scorecardresearch
 

गुरु पूर्णिमा के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने यूं किया अपने गुरुओं को याद

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ढेर सारी पोस्ट्स शेयर की हैं. बिग बी के अलावा लता मंगेशकर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु को याद किया.

Advertisement
X
लता मंगेशकर संग अमिताभ बच्चन
लता मंगेशकर संग अमिताभ बच्चन

किसी ने भी अपने जीवन में कितनी ही बड़ी सफलता का स्वाद क्यों ना चख लिया हो उसकी सफलता के पीछे किसी ना किसी गुरु का हाथ जरूर होता है. गुरु का महत्व हर एक इंसान के जीवन में है. गुरु पूर्णिमा के दिन सभी शिष्य अपने-अपने गुरुओं को याद करते हैं और जीवन में सीख देने के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं. बॉलीवुड स्टार्स भी इस खास मौके पर अपने गुरुओं को याद कर रहे हैं. महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर जैसे सितारों ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरुओं को ट्रिब्यूट दिया है.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ढेर सारी पोस्ट्स शेयर की हैं. उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- तीन लोक नव खंड में गुरु से बड़ा ना कोय ! करता करे ना कर सके गुरु करे सो होय. इसके अलावा बिग बी ने एक और पोस्ट शेयर की. उन्होंने इस पोस्ट में प्रश्नवाचक चिन्ह को एक शिष्य के तौर पर संबोधित किया और आश्चर्यचकित चिन्ह को एक गुरु के रूप में संबोधित किया.

Advertisement

बिग बी के अलावा लता मंगेशकर ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु को याद किया. लता ने गुरु पूर्णिमा पर ट्वीट करते हुए लिखा- नमस्कार. गुरुर्ब्रम्हा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः गुरु साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरवे नमः गुरु की कृपा और गुरु का आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे यही मेरी प्रार्थना है.

संजय दत्त को आई माता-पिता की याद

इसके अलावा एक्टर संजय दत्त ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर पैरेंट्स संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- भले ही मेरे माता-पिता मेरे साथ अब नहीं हैं, मगर उनका आशीर्वाद और उनके द्वारा दी गई सीख हमारे साथ जरूर है. मेरे सबसे पहले गुरु, माता-पिता ही थे. उन्होंने मेरे जीवन के हर कदम पर मुझे गाइड किया.

Advertisement
Advertisement