scorecardresearch
 
बॉयफ्रेंड संग जल्द सगाई कर सकती हैं ईशा गुप्ता, सोशल मीडिया पर दिया संकेत

शादियों के इस सीजन में लगता है एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अपने हाथ पीले कर लेना चाहती हैं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया है कि वो जल्द अपने डिजाइनर बॉयफ्रेंड निखिल थम्पी से सगाई कर सकती हैं.

Advertisement
X
 ईशा गुप्ता, निखिल थम्पी

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में निखिल संग तस्वीर पोस्ट कर लिखा है- निखिल मैं तैयार हूं. इसके साथ उन्होंने अंगूठी का इमोटिकॉन बनाया है.

ईशा ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ही अपने बॉयफ्रेंड को सबसे इंट्रोड्यूस करवाया था.

ईशा कुछ सालों से निखिल के क्रिएशन को पहन रही हैं. दोनों हमेशा से बेस्ट फ्रेंड्स रहे हैं, लेकिन ये दोस्ती, प्यार में कब बदल गई, किसी को पता नहीं चला.

फिल्मों की बात करें तो ईशा अंतिम बार 'बादशाहो' में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी और इलियाना डिक्रूज भी थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement