मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मूवी "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन मूवी को मिल रहे पब्लिक और क्रिटिक्स रिव्यू निराशाजनक हैं. करीब 240 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. देखा जाए तो दशकों बाद आमिर की किसी फिल्म को दर्शकों ने इस तरह खराब रिस्पॉन्स दिया है.
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को 2 स्टार देते हुए निराश करने वाली फिल्म बताया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा- ''हमेशा चमकने वाली चीज सोना नहीं होती. पहले पार्ट में कुछ एंटरटेनिंग मूमेंट हैं. बस सिर्फ इतना ही. Formula-ridden plot, सुविधा का पटकथा, कमजोर डायरेक्शन मुख्य अपराधी है.''
…: DISAPPOINTING.
Rating: ⭐️⭐️
All that glitters is NOT gold... Holds true for ... Some engrossing moments in the first hour, that’s about it... Formula-ridden plot, screenplay of convenience, shoddy direction are the main culprits... 👎👎👎
— taran adarsh (@taran_adarsh)Advertisement
दूसरे ट्वीट में तरण ने लिखा- ''ठग्स को हॉलिडे पीरियड, जबरदस्त बने माहौल, इंप्रेसिव स्टारकास्ट का फायदा मिल सकता है. लेकिन आमिर की फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव करना मुश्किल होगा. ठग्स ने सुनहरा अवसर खो दिया है.''
may reap the benefit of the holiday period + tremendous hype + impressive names in its cast... But will find it difficult to sustain after the initial euphoria settles down... is a golden opportunity lost, a KING-SIZED DISAPPOINTMENT!
— taran adarsh (@taran_adarsh)
कंट्रोवर्सियल फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने भी ठग्स का रिव्यू किया है. उन्होंने लिखा- ''ये पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन की इंग्लिश कॉपी है. आमिर खान अपनी ओरिजनेलिटी के लिए जाने जाते हैं लेकिन वे यहां जैक स्पैरो को कॉपी करते हुए नजर आए. इसलिए वे बहुत ज्यादा बोर करते हैं. अमित जी जब जब आते हैं फिल्म में जान आ जाती है. लेकिन उनकी मौजूदगी को बढ़ाया जा सकता था. KRK ने ठग्स को बोरिंग और आउटडेटेड बताया है.''
Report of Its a copy of English film ! Aamir khan is known for his originality but here, he copies Jack sparrow! Hence he is very very irritating. Amit ji jab jab Aate hain, film mein jaan aa jati hai, but his presence could have been more.
— KRK (@kamaalrkhan)
उन्होंने ट्विटर पर ठग्स के पब्लिस रिस्पॉन्स को भी शेयर किया. जिसमें एक यूजर ने लिखा- ''मूवी का पहला हाफ बेकार है. स्क्रीनप्ले धीमा है. स्टोरी घटिया है. मैं सिनेमाहॉल में हूं और ट्विटर देख रहा हूं इसका मतलब आप समझ सकेत हैं कि मूवी कैसी है. इससे रेस-3 ज्यादा बेहतर थी.''
Film critic says! ...Interval. First half PREDICTABLE BORING & OUTDATED..!!
Missing home.. !!
— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice)
This is public response of film from the theatres only.
— KRK (@kamaalrkhan)
प्रतीक मिश्रा नाम के दूसरे यूजर ने लिखा- ''ठग्स देख रहा हूं. लेकिन कोई मूवी को देखने के इच्छुक नहीं है. सभी लोग अपने मोबाइल पर बिजी हैं. मूवी बहुत बोरिंग है और इसे देखना पैसे की बर्बादी है.''
आलोक आनंद नाम के यूजर ने लिखा कि 40 मिनट हो गए हैं पता ही नहीं चल रहा है कि फिल्म में क्या हो रहा है. ऐसे ही कई यूजर है तो आमिर की फिल्म को घटिया, कंफ्यूजिंग बता रहे हैं.
1st Half of explained.....
— Rohit Jaiswal (@rohitjswl01)
story is totally confusing & irritating. In other word it's torture for 3hour.
2 hours length could have saved the film.
1st half is somehow tolerable,
but 2nd half totally poor.
— Shiva Satyam (@AsliShiva)
is very very poor, it is a waste of 300cr.
Both Multiplex as well as Single Screen audience will reject it .
"My request to Indian audience"
Skips It & save your time & money & spend that money & time on your Family.
1*/5
Businesses Prediction 180-200cr.
— Shiva Satyam (@AsliShiva)
review : is a colossal disappointment! Screenplay is illogical, dialogues even more pathetic. Aamir and Big B = GOOD and they try to be the saving grace but they remain as caricatures! VFX and fight sequences are very bad! Big debacle!
Ratings - 2/5
— Isha Agrawal (@ishaAgrawal786)
i think Sajid Khan directed this film 😭😭😭
— The Dark Knight (@itsMe_Rps)
Interval at Extremely disappointing so far. Bad dialogs, forced laughs, absolutely nothing works until now :( Let's see how the 2nd half pans out, very little to look forward to to be true...
— Mukesh Tanwani (@mtanwani)
One of the most boring films of 2018! Duration of 2 hr 44 mins and ZERO entertainment. What a royal waste of money and resources.
BIG Disappointment!! 👎
— Rohit Khilnani (@rohitkhilnani)
दशकों बाद क्या फ्लॉप होगी आमिर की फिल्म?
11 साल पहले आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग (2007) रिलीज हुई थी. ये मूवी उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पाई थी. मगंल पांडे फ्लॉप हुई थी. 37 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 28 करोड़ का ही लाइफटाइम बिजनेस किया था. हालांकि इसके बाद रिलीज हुई आमिर की सभी फिल्मों ने बंपर कमाई की. अब ठीक 11 साल बाद आमिर की मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स के नेगेटिव कमेंट मिल रहे हैं. हालांकि फिल्म का बज इस तरह से बना है कि व्यावसायिक नुकसान होने की उम्मीदें कम हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय में फिल्म का वीकेंड अच्छा जाएगा और ये आसानी से हिट हो जाएगी.