scorecardresearch
 

श्रीश्री रविशंकर की पहल से जुड़ा बॉलीवुड, दिहाड़ी मजदूरों की होगी बड़ी मदद

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड ने बड़े स्केल पर मुहिम शुरू की है. बॉलीवुड के बड़े सितारों ने श्रीश्री रविशंकर से हाथ मिला लिया है. उनके साथ मिलकर पूरे देश के दिहाड़ी मजदूर की मदद करने की पहल शुरू की गई है.

Advertisement
X
श्रीश्री रविशंकर
श्रीश्री रविशंकर

बॉलीवुड सितारे फिल्मों से तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं, इसके अलावा वो समाज की भलाई के लिए कई तरह की दूसरी मुहिम के साथ भी खुद को जोड़ते हैं. इस वक्त जब पूरा बॉलीवुड कोरोना के खिलाफ जारी युद्ध में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है, तब दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है.

बॉलीवुड की मजदूरों के लिए नई पहल

इसी कड़ी में अब राजकुमार हिरानी और महावीर जैन ने आध्यात्मिक गुरू और आर्ट ऑफ लिविंग संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर के साथ हाथ मिलाया है. सोशल मीडिया पर #IstandwithHumanity नाम से एक मुहिम शुरू की गई है जिसके तहत दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिलाने से लेकर दूसरी जरूरतों को पूरा किया जाएगा.

इस मुहिम के साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे जुड़े हैं. इस लिस्ट में करण जौहर, एकता कपूर, रोहित शेट्टी, अजय देवगन जैसे तमाम सितारे शामिल हैं जिन्होंने जरूरत पड़ने पर दिल खोलकर मदद की है. मशहूर लेखक और इस मुहिम के प्रवक्ता पंकज दुबे के अनुसार इस पहल में बॉलीवुड इंड्स्ट्री ने काफी मदद की है. उन्होंने बताया है कि वो बहुत जल्द अपनी इस मुहिम का दायरा भी बढ़ाने जा रहे हैं. उन्होंने एक मिलियन जरूरतमंदों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है.

Advertisement

कोरोना: मजदूरों के लिए अमिताभ बच्च्न की मुहिम, एक महीने का राशन देने का ऐलान

कोरोना: पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग को दिया चेन्नई एक्सप्रेस का ट्विस्ट, देखिए वायरल फोटो

दिल्ली को दी जा रही प्राथमिकता

इस समय दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और काम बिल्कुल ठप है. ऐसी स्थिति में दिल्ली के दिहाड़ी मजदूरों की भी बुरी हालत है. इन दिहाड़ी मजदूरों की सुध भी इस पहल के द्वारा ली गई है. इस मुहिम के जरिए ये प्रयास किया जा रहा है कि दिल्ली के सभी दिहाड़ी मजदूरों को पेट भर भोजन उपलब्ध हो सके. वैसे इस मुहिम के अलावा, सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी दिहाड़ी मजदूरों को 1 महीने तक का राशन देने की बात कही है.

Advertisement
Advertisement