scorecardresearch
 

बोनी कपूर का ट्विटर अकाउंट हैक कर मांगे 10 हजार रुपये

फिल्म मेकर बोनी कपूर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. यही नहीं, बोनी के ट्विटर अकाउंट से हैकर ने रुपये मांगने के लिए ट्वीट भी किए...

Advertisement
X
Boney Kapoor/ Pic: Yogen Shah
Boney Kapoor/ Pic: Yogen Shah

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि बोनी इस वक्त बैंकॉक में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

अब उनका ऑफिस जल्द ही इस मामले में ऑफिशियल रिपोर्ट दर्ज करवाएगा. अकाउंट हैक होने की खबर से बोनी बेहद परेशान हैं. इस मामले में कानूनी कार्यवाही जल्द शुरू होगी.


बोनी को पता तब चला, जब उनके दोस्तों के फोन आने शुरू हो गए. हैकर ने ट्विटर पर एक बैंक अकाउंट नंबर लिखा और उसमें 5 से 10 हजार तक की रकम जमा करने के लिए कहा.


बोनी की अगली फिल्म बतौर निर्माता 'मॉम' है जिसमें उनकी पत्नी श्रीदेवी मुख्य भूमिका निभा रही हैं. फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है और इसमें एक अहम किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे.

Advertisement
Advertisement