ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय का शनिवार दोपहर निधन हो गया. अमिताभ बच्चन ने इस दुख के मौके पर ट्वीट कर शोक जताया है.
रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ऐश्वर्या राय के पिता के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ.T 2468 - Death has but one end .. and words cannot define it ..!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
Sorry to hear of the loss 's father ji..lovely soft spoken man 🙏condolences
— Randeep Hooda (@RandeepHooda)
बता दें कि कृष्णाराज राय की तबीयत पिछले काफी समय से नासाज चल रही थी और शनिवार को मुंबई में उनका निधन हो गया. वो पिछले काफी समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे.
कुछ दिन पहले ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ हॉस्पिटल में दिखीं थी. वो काफी परेशान दिख रही थीं. अभिषेक अमेरिका टूर से वापस आते ही अपने ससुर से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे.
72 साल के कृष्णाराज राय को लेकर जनवरी से ही संकेत मिल रहे थे कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. बीच में भी कुछ दिनों के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था.