फिल्मों में कहानी, एक्टिंग, गीत के अलावा अहमियत होती है लोकेशन और शूट की. सीन को दमदार, जोरदार बनाने के लिए शूटिंग लोकेशन तलाशे जाते हैं, डायरेक्टर-मेकर्स करोड़ों खर्च करते हैं. पर फिल्मों में बारिश वाले सीन का आज भी अपना एक अलग मजा है. खासकर मुंबई में समंदर के किनारे फिल्माए गए हिंदी फिल्मों के सीन लोगों को सालों याद रह जाते हैं. देश में बारिश का मौसम अपने उफान पर है.
तो आइए फिल्मों के उन खास सीन-सॉन्ग की चर्चा करते हैं जहां बारिश ने जान फूंक दी...
अगर पुरानी फिल्मों की बात की जाए तो बारिश में सबसे आइकॉनिक सीन या सॉन्ग तो वो है राजकपूर-नरगिस के बीच शूट हुआ- प्यार हुआ इकरार हुआ. ब्लैक-एंड व्हाइट फिल्म होते हुए भी राजकपूर और नरगिस छतरी लेकर बारिश में खड़े होते हैं. Shree 420 का ये आइकॉनिक सीन है. कई फिल्मों में इसे रिक्रिएट भी किया जा चुका है.
अब बात करते हैं कुछ सालों पहले आई लगान की. फिल्म अंग्रेज, फसल, बारिश और लगान के आसपास घूमती है. आमिर खान की अवॉर्ड विनिंग इस फिल्म में बारिश पर एक गीत आज भी लोग खूब पसंद करते हैं. बारिश होने की खुशी में काले मेघा पानी तो बरसाओ गाते हुए गांव वाले चहक उठते हैं. अल्का-उदित नरायण की आवाज में इस गाने के लिए म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है.
बारिश और रोमांस का रिश्ता भी बहुत पुराना है जिसे फिल्मों में डायरेक्टर बखूबी भुनाते हैं. यशराज बैनर तले बनी शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है, इसमें शाहरुख और माधुरी का एक रेन डांस सॉन्ग है. कोई लड़की है, इस गाने में शाहरुख और माधुरी के अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट ने खूब मस्ती की है.
बिग बॉस 14-नच बलिए में क्लैश, एक समय पर होंगे टेलीकास्ट, TRP पर पड़ेगा असर!
नागिन 4 के बंद होने से दुखी ये एक्टर, शूटिंग के आखिरी दिन हुए इमोशनल
बारिश के साथ शाहरुख और काजल का भी रिश्ता है. धर्मा प्रोडक्शन के तले करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म कुछ कुछ होता है का बारिश सीन कौन भूल सकता है. अपनी बेटी अंजलि के समर कैंप में शाहरुख जब पहुंचते हैं तो वहां उनकी मुलाकात कॉलेज फ्रेंड रहीं अंजलि यानी काजोल से होती है.
इसी तरह बारिश से जुड़ी एक और फिल्म है जो आर्ट सिनेमा में काफी पसंद की जाती है. फिल्म का नाम ही है रेनकोट. फिल्म का डायरेक्शन रितुपोर्णो घोष ने किया है. ऐश्वर्या राय और अजय देवगन इस फिल्म में कई सीन में यादें छोड़ते हैं. फिल्म का नाम ही रेनकोट है तो आप समझ सकते हैं कि फिल्म में बारिश का क्या चित्रण किया गया होगा.
सॉन्ग- भीगी भीगी रातों में, फिल्म- अजनबी
सॉन्ग-आज रपट जाएं, फिल्म-नमक हलाल
सॉन्ग- रिम-झिम, फिल्म- 1920 लव स्टोरी
सॉन्ग- बरसो रे मेघा, फिल्म- गुरु
सॉन्ग- काटे नहीं कटते दिन ये रात, फिल्म- मिस्टर इंडिया
सॉन्ग- जो हाल दिल का, फिल्म- सरफरोश
सॉन्ग- बारिश, फिल्म-हाफ गर्लफ्रेंड
सॉन्ग- बारिश, फिल्म- यारियां