'बिग बॉस 10' में मनवीर गुर्जर और नितिभा कौल की दोस्ती की खूब चर्चा रही. शो खत्म होने के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ है और अब जो खबर आ रही है वह बेहद चौंकाने वाली है.
बताया जा रहा है कि मनवीर और नितिभा इन दिनों एक दूसरे से खूब मिल-जुल रहे हैं और दोनों का इरादा शादी करने का है.
हालांकि 'बिग बॉस' के इस सीजन को जीतने के बाद मनवीर के शादीशुदा होने का खुलासा हुआ और इस पर खूब हंगामा भी
बरपा. कुछ समय तक नानुकर करने के बाद आखिरकार मनवीर ने मान लिया कि उनकी शादी हो चुकी है. हालांकि अब उनकी
पत्नी उनके साथ नहीं रहती है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके मनवीर ने कहा था कि कुछ साल पहले उनकी शादी हुई थी. लेकिन इसमें उनकी
मर्जी शामिल नहीं थी और कुछ ही महीने बाद ये टूट भी गई थी. मनवीर ने यह भी बताया था कि पहली शादी से उनकी एक
बेटी भी है.
इस वीडियो को शेयर करने के बाद से बताया जा रहा है कि मनवीर और नितिभा के बीच सब कुछ साफ हो चुका है और वे
अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने के बारे में सोच रहे हैं. हाल ही में दोनों की एक मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आ रही
हैं.
इसी के साथ स्पॉटबॉय में आई एक खबर के अनुसार, दोनों शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं. इस खबर के अनुसार, मनवीर
और नितिभा दोनों अपने रिश्ते में कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं.
अगर ऐसा होता है तो वाकई ये उनके और बिग बॉस के फैन्स के लिए अच्छी खबर होगी. आखिर शो में रोमांस करने वाले
अधिकतर कंटेस्टेंट्स का रिश्ता शो के साथ ही जो खत्म होता रहा है.
हालांकि यहां सवाल मनवीर की फैमिली का है जो पहले से ही यह कह चुकी है कि उनको नितिभा जैसी बहू नहीं चाहिए! तो देखते हैं कि मनवीर अब सबको साथ-साथ लेकर कैसे चलते हैं...