पति पत्नी और वो की ओरिजिनल एक्ट्रेस और बीते जमाने की मशहूर अदाकारा विद्या सिन्हा के निधन पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, जावेद जाफरी, रितुपर्णा सेनगुप्ता समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दुख जताया है. सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर विद्या सिन्हा को याद किया.
गौरतलब है कि विद्या सिन्हा 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' की मुख्य अभिनेत्री हैं. अब इसके रीमेक में भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आएंगे. भूमि ने पोस्ट में लिखा, ''विद्या सिन्हा के निधन पर मेरा दिल टूट गया है. उनके परिवार और उनसे करीब सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.''
Breaks my heart to know that ma'am has passed away. My heartfelt condolences to her family and everyone whose life has been touched by her. May her soul rest in peace. 🙏
— bhumi pednekar (@bhumipednekar)
An actress who was talented, beautiful and dignified and who we all loved in the 70’s, passes on to her next journey.
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi)
Deeply saddened by d demise of our beloved actress Vidya Sinha. D sweetest voice & unusual beauty made her apart frm others...She exuded unusual grace...I am privileged to work with her as a daughter of hers in Tere Ane Se (to be released). My condolences for d bereaved family...
— Rituparna Sengupta (@RituparnaSpeaks)
RIP Vidya Sinha Ji.
You were the epitome of grace and dignity on and off the screen.
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta)
Sad to hear demise of actress Vidya Sinha, she will be always remembered for her superlative performances in films like Rajnigandha, Chhoti si Baat & Pati Patni Aur Woh. My condolences to her family & friends. 🙏
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar)
विद्या 70 के दशक की जानी मानी अदाकारा थीं. फिल्मों में उनका सादगी भरा लुक हमेशा सराहा गया. उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा, तुम्हारे लिए, पति पत्नी और वो, मुक्ति, इनकार, स्वयंवर, मगरूर और सफेद झूठ जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.
View this post on Instagram
विद्या सिन्हा का निधन 15 अगस्त को मुंबई स्थित जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में हो गया. उन्हें दिल और फेफड़ों में परेशानी थी. पिछले हफ्ते उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. अस्पताल में उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट स्थिर होने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. 15 अगस्त को तबीयत अचानक बिगड़ने से उनकी मौत हो गई.
भूमि पेडनेकर की बात करें तो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में पति पत्नी और वो, सांड की आंख, भूत, बाला शामिल हैं. सांड की आंख में भूमि ने एक बुजुर्ग महिला शूटर का किरदार निभाया है. फिल्म में भूमि, तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म में दोनों एक्ट्रेस के लुक ने काफी चर्चा बटोरी.