scorecardresearch
 

लता मंगेशकर से हो रही है इस महिला की तुलना, हर कोई कर रहा गाने की तारीफ

वीडियो बंगाल के बारपेटा टाउन के राणाघाट स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो फेसबुक पेज बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया है. वीडियो में महिला ने जिस खूबसूरती से गाने को गाया है वह लता मंगेशकर की आवाज से कम नहीं है.

Advertisement
X
वायरल वीडियो में नजर आने वाली महिला (बाएं) और लता मंगेशकर (दाएं)
वायरल वीडियो में नजर आने वाली महिला (बाएं) और लता मंगेशकर (दाएं)

पिछले दिनों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास न लेने की गुजारिश की वजह से लता मंगेशकर चर्चा में थीं. अब एक बार फिर लता एक महिला की वजह से सुर्ख‍ियों में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने 'एक प्यार का नगमा है' को बेहद खूबसूरती से गाते नजर आ रही हैं.

यह वीडियो बंगाल के बारपेटा टाउन के राणाघाट स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो फेसबुक पेज बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया है. वीडियो में महिला ने जिस खूबसूरती से गाने को गाया है वह लता मंगेशकर की आवाज से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग कमेंट कर इस महिला की आवाज की दाद दे रहे हैं.

Advertisement

फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, 48 हजार लोगों ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है. और हजारों लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. लोग इस महिला की तुलना लता मंगेशकर से कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 46.6 हजार बार शेयर किया जा चुका है. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि यह गाना 1972 में आई फिल्म 'शोर' का है. गाने की ओरीजिनल सिंगर लता मंगेशकर हैं. इसे लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था. फिल्म में मनोज कुमार, नंदा, मास्टर सत्यजीत रे मुख्य भूमिका में थे. यह गाना लता के हिट लिस्ट में से एक है जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं. बता दें कि दो साल पहले भी रेलवे स्टेशन पर पुराने गीत गाने वाले एक आदमी का वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement