scorecardresearch
 

BB12: ये 3 घरवाले गए जेल, दीपिका-श्रीसंत के रिश्ते में आई दरार

बिग बॉस में इन तीन कंटेस्टेंट को मिली काल कोठरी की सजा. करणवीर की वजह से दीपिका-श्रीसंत के रिश्ते में आई दरार.

Advertisement
X
दीपिका सिंह (ट्विटर)
दीपिका सिंह (ट्विटर)

बिग बॉस में इस हफ्ते काल कोठरी की सजा के लिए 3 कंटेस्टेंट्स को चुना गया है. इस दौरान घर में बहुत सारा हंगामा भी हुआ. जेल जाने वाले सदस्य रोहित सुंचाती, मेघा धाडे और करणवीर बोहरा हैं.

ज्यादातर घरवालों ने जेल के लिए दीपक ठाकुर और मेघा धाडे को चुना. दीपक पर आरोप था कि उन्होंने अपनी कैप्टेंसी के दौरान घर से Appy fizz चुराकर अहम नियमों का उल्लंघन किया. इस दौरान मेघा और सुरभि राणा के बीच जमकर लड़ाई हुई. जिसके बाद सभी घरवालों ने दोनों को शांत कराया.

BB12: कैप्टन बनते ही बदले श्रीसंत के तेवर, करणवीर से किया पैचअप

बाद में बिग बॉस कैप्टन श्रीसंत से काल कोठरी के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहते हैं, तो उन्होंने करणवीर का नाम लिया. श्रीसंत का ये फैसला सुनने के बाद करणवीर और दीपिका उनके खिलाफ हो जाते हैं. दीपिका और श्रीसंत के बीच जमकर कहासुनी होती है.

Advertisement

बता दें, कैप्टन बनने के बाद श्रीसंत के बदले हुए तेवर नजर आए थे. उन्होंने करणवीर बोहरा के साथ गले मिलकर पैचअप किया था. करणवीर ने भी उन्हें माफ कर दिया था. लेकिन उनपर कभी भरोसा ना करने की बात कही थी. अब एक बार फिर दोनों की दोस्ती में दरार पैदा हो गई है.

BB12: सृष्टि की स्माइल पर फिदा हुए रोहित, किया रोमांटिक डांस

बिग बॉस हाउस में ये हफ्ता काफी मजेदार रहा. दिवाली धमाल वीक में सितारों का मेला लगा. घर में शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, सना खान, सपना चौधरी, सेलेब्रिटी शेफ जोरावर कालरा की एंट्री हुई. सीजन-6 की कंटेस्टेंट सना खान दुकानदार बनकर आईं. सपना चौधरी ने आकर स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी.

Advertisement
Advertisement