scorecardresearch
 

अनजान सिंगर का वीडियो देख बोले अमिताभ- अस्पताल में मेरा दिन बना दिया

अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरे म्यूजिक पार्टनर और प्रिय मित्र ने मुझे ये भेजा है...मुझे नहीं पता कि ये कौन हैं लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहता हूं कि आपके पास स्पेशल टेलेंट है. भगवान आपको तरक्की दे.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन कभी भी किसी टैलेंट की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ते. वे वीडियो और फोटो के जरिए खुद को मिलने वाले प्यार को फैन्स के साथ बांटते हैं और लोगों को उनके टैलेंट के लिए दुआएं भी देते हैं. अब अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप एक महिला सिंगर को गाते हुए देख सकते हैं. ये सिंगर हॉलीवुड सिंगर ऐड शीरन का गाना शेप ऑफ़ यू गा रही हैं, लेकिन उन्होंने इसे अपना अलग अंदाज दिया है. इस वीडियो को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने सिंगर की तारीफ की है.

अमिताभ ने की सिंगर की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरे म्यूजिक पार्टनर और प्रिय मित्र ने मुझे ये भेजा है...मुझे नहीं पता कि ये कौन हैं लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहता हूं कि आपके पास स्पेशल टेलेंट है. भगवान आपको तरक्की दे. आप यूं ही अच्छा काम करती रहिए. आपने अस्पताल में मेरे दिन बेहतर बना दिया. कर्नाटक और वेस्टर्न पॉप म्यूजिक को मिक्स करना जबरदस्त था. ये इतना आसान नहीं है...लेकिन इन्होने बहुत अच्छे से किया..दोनों स्टाइल्स के साथ उन्होंने न्याय किया...ये बेहद कमाल है.

Advertisement

वीडियो में आप सिंगर को उकेलेली बजाते हुए फोन पर गाना रिकॉर्ड करते देख सकते हैं. इस सिंगर का नाम आर्या धयाल है और ये कन्नूर की रहने वाली हैं. उनकी फेसबुक प्रोफाइल को चेक किया जाए तो आपको पता चलेगा कि वे कोयंबतूर की भारथियर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं. वे इंस्टाग्राम पर अपनी कई वीडियोज शेयर कर चुकी हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर है.

अमिताभ बच्चन से पहले सिंगर हरिहरण ने शुक्रवार को उनकी तारीफ की थी. आर्या ने उनका शुक्रिया करते हुए लिखा- ये मेरे लिए किसी सपने जैसा है. मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि मेरे गाने को हरिहरण सर सुनेंगे. शुक्रिया सर. आपको ढेर सारा प्यार.

Advertisement
Advertisement