कोरोना वायरस की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स भी घर में कैद हो गए हैं. सभी आइसोलेट होकर जीवन जीने को मजबूर हैं. ऐसे में कई बी-टाउन स्टार्स वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों संग चिल कर रहे हैं. इस कड़ी में परिणीति चोपड़ा एक चैलेंज शुरू किया है.
परिणाति चोपड़ा ने शुरू किया न्यू चैलेंज
घर में बैठकर खुद को एंटरटेन करने और दोस्तों संग मस्ती करने के मकसद से क्रिएट हुए इस चैलेंज का नाम है क्वारनटाक्षरी (Quarantakshri). परिणीति चोपड़ा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे तू ही रे... सॉन्ग गा रही हैं. परिणीति ने इस चैलेंज के लिए आयुष्मान खुराना, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट को नॉमिनेट किया है. परिणीति का गाना 'त' शब्द पर खत्म हुआ है.
View this post on Instagram
परिणीति ने तीनों एक्टर्स को कहा कि वे 'त' से गाएं. परिणीति चोपड़ा के इस चैलेंज पर फैंस और सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. लोग परिणीति की आवाज और सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं. बता दें, परिणीति एक्टिंग के अलावा सिंगिंग भी करती हैं. वे अपनी कई फिल्मों में गाना गा चुकी हैं.
इससे पहले परिणीति चोपड़ा का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वे टिक टॉक इमोजी चैलेंज करने की कोशिश करती दिखी थीं. बता दें, कोरोना वायरस की वजह से सितारों ने अलग अलग ढंग से अपना टाइमपास करने का जुगाड़ ढूंढ लिया है. कोई पेटिंग कर रहा है, कोई गिटार तो कोई स्टार पियानो बजाना सीख रहा है. कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो जिम बंद होने की वजह से घर में ही वर्कआउट कर समय बिता रहे हैं.
View this post on Instagram