फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह निधन हो गया. पिछले कई दिनों से विनोद खन्ना बीमार चल रहे थे. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मुंबई के हरकिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. विनोद खन्ना की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह काफी बीमार और कमजोर लग रहे थे.
इस बात का पता चलते ही बॉलीवुड के साथ ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. आजतक से बात करते हुए एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्ना ने मेरा बहुत साथ दिया. उनके निधन की खबर मेरे लिए बहुत दुखद है.
इसके बाद ट्विटर पर भी कई सेलेब्स और नेताओं ने विनोद खन्ना को अपनी श्रद्धांजलि दी.
Will always remember Vinod Khanna as a popular actor, dedicated leader & a wonderful human. Pained by his demise. My condolences.
— Narendra Modi (@narendramodi)
बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने विनोद खन्ना के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमें लगा था कि वो रिकवर करके जल्दी वापसी करेंगे. फिल्म इंडस्ट्री ने एक अच्छे अभिनेता को खो दिया और पार्टी ने एक अच्छा नेता.
We were hoping he will recover & again join us, film industry lost good actor, party lost good parliamentarian: Venkaiah Naidu
— ANI (@ANI_news)
करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्दे पर उनकर छवि को आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता. उनके सुपरस्टार स्वैग को हम देखते हुए बड़े हुए हैं. RIP विनोद खन्ना... सोच और प्रार्थना.
His screen presence is unparalleled even today...his super star swag is what we grew up on....RIP ...thoughts and prayers....
— Karan Johar (@karanjohar)
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विनोद खन्ना जी को उनके फिल्मी योगदान और उनकी शानदार छवि के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनके जैसे लोग कम होते हैं. आप बहुत याद आओगे सर.
Will remember ji for his larger than life performances & his graciousness. There r very few people like him. Will miss u Sir.🙏
— Anupam Kher (@AnupamPkher)
बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने ट्वीट पर लिखा कि सर आप बहुत याद आओगे. आप एक हैंडसम सुपरस्टार और लीडर थे.
Vinod Khanna sir will miss u great handsome superstar n leader..🙏RIP
— Ravi Kishan (@ravikishann)
विनोद खन्ना के साथ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि विनोद खन्ना सच में मेरे अपने थे. मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा लोगों में से एक थे. सबसे ज्यादा हैंडसम, टैलेंटड और शानदार कलाकार अब नहीं रहे.
Vinod Khanna, truly "Mere Apne", one of my most admired and loved personalities, the supremely handsome & talented superstar is no more..1>2
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha)
बीजेपी लीडर वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनकी फैमिली और फैंस के साथ है. भगवान उनकी
आत्मा को शांति मिले.
नेता राम विलास पासवान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत दुख की बात है कि नेता और अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले.My heartfelt condolences to family & fans of veteran actor & dynamic leader Vinod Khanna ji. May his soul rest in peace.
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP)
क्रिकेटर कमेंटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया कि ये बहुत दुखद खबर है कि विनोद खन्ना नहीं रहे. बहुत ही यादें है मेरे अपने से लेकर अभी तक. मुझे उनकी मुस्कान याद है जब हम आखिरी बार मिले थे.Very Sad to know of the demise of veteran actor & BJP MP Sh Vinod Khanna! May God rest his soul in peace.
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan)
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी ट्वीट पर कहा कि सबसे ज्यादा प्यारे, हैंडसम और जबरदस्त एक्टर्स में से एक थे. बहुत बड़ी क्षति. हमने एक बहुत बड़े लिजेंड को आज खो दिया. मैं आपकी हमेशा फैन रहूंगी.Deeply saddened by the passing of Vinod Khanna. So many memories. From Mere Apne to now. Will remember his smile when we last met
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha)
1 of the most loved,handsome & wonderful actors.Big loss.We have lost a legend today.Will always be a Vinod Khanna
— Shraddha (@ShraddhaKapoor)
विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था. इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन रहे हैं और माता कमला खन्ना एक हाउसवाइफ रही है.