छोटे पर्दे पर तो आपने इन बहू-बेटियों को दुल्हन के जोड़े में देखा होगा, अब रीयल लाइफ में देखिए कितनी खूबसूरत दिख रही हैं ये अदाकारा...
दिव्यंका त्रिपाठी: टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शादी इस सीजन की सबसे चर्चित शादियों में से एक है. उनकी हल्दी
और मेहंदी की रस्मों से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. लेकिन दुल्हन के रूप में दिव्यांका ने करोड़ों
दिलों को जीत लिया. लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में दिव्यांका लाजवाब नजर आ रही थीं. हल्की ज्यूलरी, सुर्ख लाल लिपस्टिक और पीच मेकअप ने
उसके तमाम फैन्स को एक बार फिर से उनका दीवाना बना दिया.
दृष्टि धामी: टेलीविजन जगत की मधुबाला उर्फ दृष्टि धामी ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड नीरज खेमका के साथ ट्रेडिशनल हिन्दू रीति रिवाज से मुंबई में
शादी की. शादी में उन्होंने वाइन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था जबकि नीरज गोल्डन और सफेद रंग की शेरवानी में थे. दृष्टि अपनी शादी के सभी
फंक्शन्स में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. अपनी हल्दी के फंक्शन में वो 'टर्टल नेक ब्लाउज' के साथ लाल और गोल्डन लहंगे में नजर आईं. उसके बाद
संगीत के प्रोग्राम में दृष्टि बॉटल ग्रीन साड़ी और लेस ब्लाउज के साथ डायमंड नेकलेस पहने दिखीं.
सनाया ईरानी: इस साल की शुरुआत में ही सनाया और मोहित ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी की. रोशनी चोपड़ा के डिजाइन किए हुए पिंक लहंगे में
सनाया किसी पारी से कम नहीं लग रही थीं. अपनी शादी के सफेद वेडिंग गाउन में भी वो बहुत ग्रेसफुल लग रही थीं.
आमना शरीफ: एक्ट्रेस आमना शरीफ, जो टीवी शो 'कहीं तो होगा' से लाइमलाइट में आईं, ने साल 2013 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर टर्न्ड प्रोड्यूसर अमित
कपूर से शादी की. आमना टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाती हैं और अपनी शादी पर लाल लहंगे में उन्होंने कहर ही ढा दिया.
उनकी ड्रेस पर सुनहरे रंग का काम था और उसके साथ उन्होंने पीच कलर का दुपट्टा ओढ़ा था. उसके अलावा आमना ने पोल्की, कुंदन और पर्ल ज्वेलरी
पहनी थी.
कृतिका सेंगर: निकितिन धीर, उर्फ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के थंगबली ने टीवी सीरियल 'झांसी की रानी' की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से 3 सितम्बर 2014
को शादी की. कृतिका ने शादी में गुलाबी और लाल रंग का भारी दबका लहंगा पहना था. कढ़ाईदार नेट की स्लीव्स ने उनके ब्लाउज में चार चांद लगा दिए
थे. कुंदन और माथा पट्टी की उनकी ज्वेलरी भी सबको बेहद पसंद आई.
संजीदा शेख: छोटे परदे की सबसे खूबसूरत एकट्रेसेस में गिनी जाने वाली संजीदा - जो 'एक हसीना थी' और 'इश्क का रंग सफेद' से लाइमलाइट में आईं -
ने 5 साल के कोर्टशिप पीरियड के बाद टीवी एक्टर आमिर अली से शादी की. अपनी मेहंदी के फंक्शन में संजीदा ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था.
उसके बाद निकाह के लिए उन्होंने भारी काम वाल हरे रंग का शरारा चुना था. उसके साथ उन्होंने हरे और सिल्वर रंग की मैचिंग ज्वेलरी भी पहनी थी.
श्वेता तिवारी: अपने पहले पति राजा चौधरी के साथ कई मुश्किलों का सामना करने के बाद पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ
शादी की. 'जाने क्या बात हुई' में दोनों ने साथ काम किया था. अपनी शादी में श्वेता ने चमकीले लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था. उसके साथ
उन्होंने एंटीक गोल्ड और कुंदन ज्वेलरी भी पहनी थी. बालों में लगाए गजरे ने उनका लुक और बढ़ा दिया था.
ऐश्वर्या सखूजा: 'सास बिना ससुराल' शो की पॉपुलर एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश रख था. बॉयफ्रेंड रोहित नाग के साथ शादी के
लिए ऐश्वर्या ने ट्रेडिशनल लाल रंग चुना. उन्होंने भारी काम वाला एक सिल्क का लहंगा पहना था. उसके साथ उन्होंने एंटीक गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.
उनके लुक की असली हाईलाइट था उनका दुपट्टा जिसे उन्होंने सर के ऊपर से पहना था. पूरे दुपट्टे में छोटे छोटे गोल्ड बीड्स लगे थे जिन्हें गोटे से सजाया
था.
अनीता हसनंदानी: टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली अनीता अपनी शादी के दिन गजब ढा रही थीं. अपने टीवी शोज में भी
उन्होंने अपनी स्टाइलिश साड़ियों, डिजाइन ब्लाउज और ड्रेसेज से सभी को इम्प्रेस किया है. अनीता ने बैंकर रोहित रेड्डी के साथ गोवा में शादी की. एक
नॉर्थ इंडियन होते हुए भी अनीता ने अपनी शादी के लिए टिपिकल साउथ इंडियन ब्राइडल लुक चुना. उन्होंने सुनहरे और सफेद रंग की साउथ इंडियन
कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी. ट्रेडिशनल लुक को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गजरा लगाया था और इसके अलावा सोने और मोती की ऑथेंटिक टेम्पल
ज्वेलरी भी पहनी थी.
निगार खान: निगार ने अबु धाबी में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड और पाकिस्तानी बिजनेसमैन खय्याम शेख से शादी की. अपनी शादी में उन्होंने ट्रेडिशनल
सफेद और लाल लहंगा पहना था. उनके लहंगे पर सुनहरे रंग का काम था और उसके साथ उन्होंने एक हैवी लाल रंग का नेट का दुप्पट्टा कैरी किया था.
उनकी ड्रेस फैशन डिजाइनर्स ऋद्धि और सिद्धि ने डिजाइन की थी.अपनी ड्रेस के साथ निगार ने ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी.