सोनम कपूर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी सोमवार शाम मुंबई में हुई. इस सेरेमनी में बॉलीवुड के नामचीन सेलेब पहुंचे. इनमें रेखा, जैकलीन, कटरीना, वरुण शामिल थे. सेरेमनी में रेखा की वाइड साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी के साथ आईं. रेखा की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वो कोरियोग्राफर फराह खान के तीनों बच्चों के साथ पोज दे रही हैं.
संगीत सेरेमनी में सोनम ने ऑफ वाइट कलर का लहंगा कुंदन ज्वैलरी के साथ पहना था. सोनम ने के इस खूबसूरत लहंगे को फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने तैयार किया था. सोनम ने लहंगे के साथ कुंदन ज्वैलरी पहनी थी, साथ में मांगटीका और कड़ा का मैचअप किया था.
अनामिका खन्ना की डिजाइन की गई ड्रेस में दिखीं जैकलीन.
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला
हाथों में मेहंदी रचाए पहुंची स्वरा भास्कर
डेविड धवन, संजय कपूर के साथ अर्जुन कपूर
बच्चों के साथ पहुंची फराह खान