scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 1/8
शिक्षकों पर बनी फिल्मों में संजय लीला भंसाली की 'ब्लैक' एक अहम फिल्म है.

शिक्षा: इसमें अमिताभ बच्चन ने शिक्षक के रूप में एक गूंगी-बहरी लड़की (रानी मुखर्जी) की जिंदगी संवारी और समाज को बताया कि जीने का हक हर व्यक्ति को है.

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 2/8
'तारे जमीं पर' में शिक्षक बने आमिर खान ने संदेश दिया कि बचपन को कैसे संवारा जाता है.

शिक्षा: बच्चे को समझने में हुई चूक उसका जीवन भी नष्ट कर सकती है.

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 3/8
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में बोमन ईरानी और संजय दत्त एक-दूसरे को जिंदगी का पाठ पढ़ाते हैं.

शिक्षा: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता.

Advertisement
टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 4/8
मसाला फिल्मों की बात करें तो यही अमिताभ 'मोहब्बतें' में अपने चंचल छात्र शाहरुख खान से परेशान नजर आए लेकिन फिल्म में सबक दोनों ने एक-दूसरे को दिया.

शिक्षा: हमेशा छोटे ही गलत नहीं होते कभी-कभी बड़ों से भी गलतियां हो जाती हैं.

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 5/8
महेश भट्ट की 'सर' में नसीरुद्दीन शाह शिक्षक के रूप में पढ़ाते भी हैं और हालात बदलने पर अपराध जगत से टकराते भी हैं.

शिक्षा: टीचर का दायित्व सिर्फ पढ़ाना ही नहीं होता है.

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 6/8
'मैं हूं ना' में शाहरुख छात्र बने और अपने से अधिक उम्र की टीचर सुष्मिता सेन के प्रेम में दीवाने हुए.

शिक्षा: प्यार उम्र, वजन, कद देखकर नहीं होता है.

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 7/8
क्रिस्चियन बोर्डिंग स्कूल में एक हिंदू छात्र के दाखिले के बाद की घटनाक्रमों पर आधारित फिल्म 'रॉकफोर्ड' दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई.

शिक्षा: नस्लभेद फिजूल है. हमें सभी धर्मों के लोगों को एक नजर से देखना चाहिए.

टीचर्स डे पर बॉलीवुड से लें ये सीख...
  • 8/8
फिल्म 'पाठशाला' में शाहिद कपूर और आयाशा टाकिया ने मौजूदा समय की स्कूली प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई.

शिक्षा: बच्चे मौजूदा शिक्षा व्यवस्था के बोझ से दबे हुए हैं. बच्चों का विकास सिर्फ पढ़ने से नहीं होगा.

Advertisement
Advertisement