सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की जोड़ी उस समय सबकी नजरों में आ गई थी जब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया था. तलाक के बाद से ही दोनों किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में आते ही रहते हैं. हाल ही में खबर आई है कि सामंथा ने वो घर खरीदा है जिसमें वो नागा के साथ शादी के बाद रहा करती थीं.
घर से जुड़ा इमोशनल बॉन्ड
सामंथा ने हैदराबाद में जो घर खरीदा है, वो एक्ट्रेस के लिए कई मायनों में खास है. जिस घर में सामंथा अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ रहती थीं, उसके मालिक ने हाल ही में खुलासा किया कि कपल के अलग होने के बाद घर बेच दिया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने मालिक से बात की और वो घर खुद खरीद लिया. वह फिलहाल अपनी मां के साथ उनके घर में रहती हैं.
An Eye Opener for Fans From MuraliMohan Garu Bought the Same House Again After Divorce With Her Own Money by Giving extra Profit to owners they sold
— Sai Sunil Reddy (@SaiSunil452)
The House is Owned By
Inkosari ki free ga iccharu ante pagiliddhi
हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी सामंथा ने नागा चैतन्य से डिवोर्स पर बात की थी. इसके अलावा सामंथा ने बताया था कि एक्टिंग कभी भी उनके करियर की प्लानिंग का हिस्सा नहीं था. लेकिन घर में पैसे की कमी के कारण उन्हें ये च्वॉइस लेनी पड़ी ताकी वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपने लिए एक घर खरीदना और एक स्वतंत्र औरत बनकर खड़े रहना सामंथा को और खूबसूरत बनाता है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही ‘यशोदा’ और ‘शकुंतलम’ में नजर आने वाली हैं. इसी के साथ वो तापसी पन्नू की फिल्म में भी दिखाई देंगी.