
हर पल कैमरों के सामने रहने वाले ज्यादातर सितारे अपनी पर्सनल लाइफ सीक्रेट ही रखना चाहते हैं. वो अपनी जिंदगी के पन्नों को आम जानता के सामने खोलने से कतराते हैं. यही वजह है कि शोबिज से जुडे़ कई सितारे अब चोरी-छिपे शादी करके घर बसा रहे हैं. उन्हीं में से एक पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस रमशा खान भी हैं.
रमशा ने गुपचुप किया निकाह
जी हां, रमशा खान ने गुपचुप शादी कर ली है. बीते कुछ दिनों से उनकी सीक्रेट वेडिंग को लेकर लॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि रमशा ने गुपचुप अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर खुशाल खान से शादी कर ली है. दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने शादी की अनाउंसमेंट नहीं की.
शादी की चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस रमशा खान और खुशाल खान के निकाह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. कपल की वेडिंग फोटो सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई. सोशल मीडिया पर फैंस रशमा और खुशाल को बधाई देने लगे, तो कईयों ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई.
सूट में दुल्हन बनीं रमशा
रमशा खान निकाह की तस्वीर में सलवार सूट में दिखाई दीं. हालांकि, उन्होंने सिर पर हरे रंग की बनारसी चुन्नी भी ओढ़ी है. मांग टीका और मिनिमल जूलरी पहनकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. गले में फूलों का हार भी पहने दिखीं, जबकि उनके दूल्हे राजा सफेद कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए.
शादी की वायरल खबरों पर अब खुद एक्ट्रेस रमशा खान ने रिएक्ट किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके उन लोगों को लताड़ लगाई है, जिन्होंने उनकी पर्सनल वेडिंग फोटो लीक की है.

भड़कीं रमशा खान
रमशा खान ने स्टोरी में लिखा- हमारी पिक्चर को लीक किया गया और बिना हमारी परमिशन के शेयर किया गया. ये पूरी तरह से अपमानजनक और अनएथिकल है. जितने भी पेजेस हमारे प्राइवेट मोमेंट्स के पीछे पड़े हैं, वो रुक जाएं. ये आपके फायदे उठाने के लिए कोई कंटेंट नहीं है. मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है और मैं उसे बदलने नहीं वाली हूं.
'मैंने जिंदगी के नए सफर में कदम रखा है तो मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी सारी तस्वीरें हटा दी जाएं और उन्हें दोबारा पोस्ट ना किया जाए. ये हमारी जिंदगी है आपकी हेडलाइन्स नहीं. हमारी इज्जत करें और हमे अकेला छोड़ दें.'
रमशा खान की बात करें तो वो पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. वहीं, दूसरी ओर खुशाल खान भी पाक सिनेमा के मशहूर एक्टर हैं. दोनों कुछ प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ चुके हैं.