
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अली जफर ने हाथों पर नेल पॉलिश लगाकर अपनी फोटो शेयर की है. स्टीरियोटाइप तोड़ते हुए अली जफर ने जो फोटो पोस्ट की है, उनकी हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं. मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी ये फोटो देखने के बाद भावनाएं आहत हो गई हैं.
अली जफर ने लगाई नेल पॉलिश
सोशल मीडिया पर कई लोग हैं जो अली जफर ट्रोल कर रहे हैं. तस्वीर में अली जफर ने ब्लैक शाइनी जैकेट पहनी है. दोनों हाथों की उंगलियों पर लगाई नेल पॉलिश को अली जफर फ्लॉन्ट कर रहे हैं. उनकी आंखें बंद हैं. पूरा फोकस नेल पॉलिश पर है. अपने कॉन्सर्ट के लिए अली जफर ने ये लुक लिया है. अली ने कैप्शन में लिखा- आप बताते हैं आप कौन हैं. कोई और नहीं. #you #breakingstereotypes

ट्रोल हुए अली जफर
अली जफर की फोटो का यूं स्टीरियोटाइप को ब्रेक करना कुछ लोगों को रास नहीं आया. लोग अली जफर को शर्म करने को कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बाकी तो सब ठीक है लेकिन नेल पॉलिस में पिंक ज्यादा अच्छा लगता. इसका जवाब देते हुए सिंगर ने लिखा- पिंक अंडरवियर पहन लिया था. और बता. ट्रोलर को अली जफर का यूं तगड़ा जवाब देना फैंस का दिल जीत रहा है.
जिस अंदाज में अली जफर ने जवाब दिया है वो बताता है कि उन्हें ट्रोलिंग से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है. एक यूजर ने तो सभी से सिंगर को अनफॉलो करने की मांग तक कर दी है. किसी ने लिखा- चूड़ियां और लहंगा अगली बार ट्राई करना. घूंघट भी ओढ़ना. एक शख्स लिखता है- ब्रो ये नेल पेंट वाला मजाक वैसे अच्छ नहीं था.
हेटर्स अली जफर को ज्ञान देते दिख रहे हैं. यूजर लिखता है- आपको शर्म आनी चाहिए. अपनी नेल पेंट देखो. आपकी पत्नी और बेटी इसे इस्तेमाल करने के लिए काफी नहीं थीं? दूसरे ने लिखा- क्यों आप लोग नकल करने में लगे होते हैं? कई यूजर्स ने पूछा कि अली जफर को ये क्या हो गया है? खैर, हेटर्स का काम तो ट्रोल करना ही है. अली ने ट्रोलिंग को नजरअंदाज किया है.
कौन हैं अली जफर?
बात करें अली जफर की तो, वे फेमस पाकिस्तानी सेलेब्रिटी हैं. अली जफर सिंगर ही नहीं, सॉन्ग राइटर, एक्टर, प्रोड्यूसर, पेंटर भी हैं. उनके गाने पाकिस्तान ही नहीं इंडिया में भी काफी पॉपुलर हैं. अली ने कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है. इनमें मेरे ब्रदर की दुल्हन, चश्मे बद्दूर, डियर जिंदगी शामिल हैं. अली शादीशुदा हैं. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं.