scorecardresearch
 

LIVE शो में PAK एक्ट्रेस को पति ने कंधे पर उठाया, नाराज आवाम बोली- ये तुम्हारा बेडरूम नहीं

पाकिस्तानी एक्ट्रेस फिजा अली को लोग बेशर्म, वल्गर बता रहे हैं. एक टीवी शो में उनके पति ने उन्हें गोद में उठा लिया, जिसके बाद बवाल मच गया. एक्ट्रेस हेटर्स के निशाने पर हैं. उन्होंने अब अपनी सफाई भी दी है.

Advertisement
X
एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया जवाब (Photo: Instagram @fiza_aali)
एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया जवाब (Photo: Instagram @fiza_aali)

पाकिस्तान की फेमस मॉडल, एक्ट्रेस और एंकर फिजा अली इस समय हेटर्स के निशाने पर हैं. लाइव टीवी शो में पति संग मर्यादा पार करने पर उन्हें लोगों से खरी-खोटी सुनने को मिल रही है. पाकिस्तान की आवाम उन्हें बेशर्म बता रही है. वहीं, पाक नेता हिना परवेज बट ने उन्हें टीवी पर वल्गर एक्शन्स करने पर लताड़ा है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एक लाइव टीवी शो में हिना के पति और बेटी गेस्ट बनकर आए. हिना ने पति से कहा- क्या आप मुझे उठा लेंगे. एक्ट्रेस की रिक्वेस्ट के बाद उनके पति कैमरों और बेटी के सामने बीच शो में ही उन्हें गोद में उठा लेते हैं. लाइव शो से पति संग एक्ट्रेस की ये क्लिप तूफानी रफ्तार से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसपर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है. 

 

Pak नेता ने एक्ट्रेस को लताड़ा

फिजा अली के वीडियो पर पाकिस्तानी नेता हिना परवेज बट ने भी नराजगी जताई है. उन्होंने पोस्ट शेयर करके एक्ट्रेस को लताड़ा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- हमारे चैनल्स को क्या हो गया है? फीमेल एंकर को ये पता होना चाहिए कि ये उनका घर नहीं, जहां वो कुछ भी कर सकती हैं. अगर वो इस तरह की वल्गर हरकतों से बचेंगी तो अच्छा होगा. नेशनल टीवी पर बैठकर इस तरह के जेस्चर करना उन्हें सूट नहीं करता. 

Advertisement

आवाम का फूटा गुस्सा

बता दें कि पाकिस्तान की आवाम भी फिजा अली की इस हरकत को शर्मनाक बता रही है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करके कहा कि पाकिस्तानी सितारे व्यूज और रेटिंग के लिए अपनी इज्जत उछाल रहे हैं. यूजर ने गुस्सा जताते हुए कहा कि अब सितारों की शादी, तलाक हर एक चीज मीडिया पर हो रही है, बस अब बेडरूम में कैमरा लगाना बचा है. 

यूजर ने ये भी कहा- 'पूरी दुनिया में जंग का माहौल है, बच्चे भूख से मर रहे हैं, औरतों के साथ खराब बर्ताव हो रहा है, महंगाई आसमान छू रही है और हमारे टीवी चैनल्स पर ये दिखाया जा रहा है कि बीवी को कैसे गोद में उठाना है. क्या मुसलमान शौहर की ये पहचान है कि वो दुनिया के सामने अपनी बीवी को गोद में उठाए? अल्लाह से डरें. टीवी चैनल्स पर आकर बेशर्मी न फैलाएं'

 

फिजा अली ने दी सफाई
 

ट्रोलिंग को देखते हुए एक्ट्रेस फिजा अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी है. उन्होंने लिखा- एक छोटो सा मोमेंट बिना किसी बात के वायरल हो गया. वो सिर्फ हल्का-फुल्का जेस्चर था, जिसका कोई गलत मतलब नहीं था. मैं हमेशा अपने काम और अपने व्यूअर्स की इज्जत करती हूं. आगे भी रिस्पेक्ट के साथ अपना सफर जारी रखूंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement