Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: मशहूर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं. नए साल में उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इन गानों को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक नया भोजपुरी गाना 'धोखेबाज हो गया' धूम मचा रहा है.
रिलीज होने के 10 दिनों के भीतर इस गाने को यू-ट्यूब पर 1 करोड़ बार से ज्यादा देखा जा चुका है. इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. इस भोजपुरी हिट गाने को खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह फिल्माया गया है.
इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर तैयार किया है. SRK MUSIC यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. चांदनी सिंह और खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री को लोग खूब देख रहे हैं.
देखें: आजतक LIVE TV
इसे गाने के वीडियो को अभी तक 10,144,105 व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना धमाल मचा चुका है. इस गाने का नाम 'लहंगा लखनऊवा 2' है, जिसे खेसारी लाल यादव ने 'लहंगा लखनऊवा' भोजपुरी गाने की सफलता को देखते हुए बनाया है. इस गाने के वीडियो को भी 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
देखें वायरल हो रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना...